ICC ODI World Cup 2023 IND vs SL Head To Head Record
भारत बनाम श्रीलंका

Loading

मुंबई: आईसीसी विश्वकप (ICC World Cup) टूर्नामेंट 2023 में भारत बनाम श्रीलंका (IND vs SL) के बीच गुरुवार यानी की आज दो नवंबर को मैच होना है। मैच को लेकर दोनों टीमों के फैंस में काफी उत्साह देखा जा रहा है। मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में भारत और श्रीलंका (IND vs SL) की टीमें आपस में भिड़ने वाली हैं। ये मैच इसलिए भी बेहद ख़ास बन जाता है कि साल 2011 में भारत ने इसी स्टेडियम में श्रीलंका को हराकर वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। वहीं इस क्रिकेट मैच को देखने वाले बड़ी संख्या में आने वाले हैं, जिसे लेकर मुंबई पुलिस ने एडवायजरी जारी करते हुए महत्वपूर्ण जानकारी दी है।   

पुलिस ने जारी की जरूरी जानकारी

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत-श्रीलंका विश्व कप मैच से पहले, मुंबई पुलिस के डीसीपी प्रवीण मुंधे ने दर्शकों के लिए जरूरी जानकारी साझा किया है। उन्होंने दर्शकों से अपील करते हुए कहा है कि, मुंबई में वानखेड़े स्टेडियम में हम 100% दर्शकों की उपस्थिति की उम्मीद कर रहे हैं, सुरक्षा जांच के कारण आखिरी मिनट की भीड़ और असुविधा से बचने के लिए, सभी को समयसे पहले स्टेडियम पहुंचने की सलाह दी जाती है।

मैच आज दोपहर 2 बजे शुरू होगा

मैच दोपहर 2 बजे शुरू होगा, लेकिन स्टेडियम दर्शकों के लिए सुबह 11 बजे से ही खुला रहेगा। इस दौरान मैच देखने आने वाले दर्शकों को बैग, पावर बैंक, पानी की बोतलें, सिक्के, लाइटर, माचिस जैसी ज्वलनशील वस्तुएं, सिगरेट, गुड़का जैसे तंबाकू उत्पाद और आपत्तिजनक झंडे, बैनर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कहा  विवरण के लिए, मैच टिकट पर छपे निर्देशों को अवश्य पढ़ें। वहीं अपनी कारों से यात्रा करने से बचें क्योंकि स्टेडियम में और उसके आसपास कोई पार्किंग सुविधा नहीं है। सार्वजनिक परिवहन का उपयोग कर सकते हैं।