Nicholas Pooran is Vice Captain of LSG in IPL 2024
निकोलस पूरन (PIC Credit: Social media)

Loading

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: 22 मार्च से आईपीएल 2024 (IPL 2024) की शुरुआत होने वाली है। इस टूर्नामेंट के 21 मुकाबलों का शेड्यूल सामने आ गया है। टूर्नामेंट का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (CSK vs RCB) के बीच खेला जाएगा। ऐसे में आईपीएल शुरू होने से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने एक अहम ऐलान किया है। लखनऊ ने वेस्टइंडीज के स्टार क्रिकेटर निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) को उपकप्तान बनाया है। लखनऊ ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया (Social Media) के जरिए दी है। 

लखनऊ ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें केएल राहुल के साथ निकोलस पूरन दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि पूरन को उपकप्तान बनाया गया है। निकोलस पूरन लखनऊ के साथ 2023 से जुड़े हैं। इससे पहले वह पंजाब किंग्स, सराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं। लखनऊ ने पूरन को 16 करोड़ रुपए में खरीदा था। जिसके बाद 2024 में उन्होंने रिटेन किया गया। 

निकोलस पूरन काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं। वह आईपीएल में अभी तक 62 मैच खेल चुके हैं। जहां उन्होंने 1270 रन बनाए हैं। आईपीएल में पूरन ने अब तक 6 अर्धशतक जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 77 रन रहा है। वह गेंदबाजी में भी हाथ आजमा चुके हैं, जहां उनके नाम 6 विकेट हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। यह मुकाबला 24 मार्च को जयपुर में खेला जाएगा। इसके बाद उसका अगला मैच पंजाब किंग्स से होगा। लखनऊ और पंजाब के बीच 30 मार्च को यह मैच खेला जाएगा। उसके बाद लखनऊ और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच 2 अप्रैल को मैच खेला जाएगा।