नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) का आगाज 31 मार्च से होने वाला है। आईपीएल के 16वें (IPL 16) सीजन के लिए सभी खिलाडियों ने लगभग अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इसी बीच राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में संजू कमाल के शॉट्स लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर संजू (Sanju Samson) के एक फैन ने इस धाकड़ खिलाड़ी का प्रैक्टिस वीडियो शेयर किया है। इस 32 सेकंड के वीडियो में संजू तूफानी बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। राजस्थान रॉयल के कप्तान के तूफानी शॉट्स को देखकर अच्छेअच्छे गेंदबाजों के पसीने छूट जाएंगे।
#SanjuSamson training ahead of the upcoming IPL 2023🔥
©️ IG@/super__samson_ pic.twitter.com/C9vczXA0hr
— Sanju Samson Fans Page (@SanjuSamsonFP) March 19, 2023
बता दें कि आईपीएल (IPL 2022) के पिछले सीजन में संजू सैमसन की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स की टीम फाइनल में पहुंची थी। हालांकि, उसे हार्दिक पंड्या की टीम गुजरात टाइटंस से हार मिली थी। संजू सैमसन को टी20 क्रिकेट का बेहतरीन खिलाड़ी माना जाता है। लेकिन, उन्हें भारतीय टीम में अपनी जगह बनाने के लिए अभी इंतजार करना पड़ सकता है।