csk-did-a-special-post-about-jaddu-amidst-rumors-of-altercation-with-ravindra-jadeja-here-you-see

    Loading

    -विनय कुमार

    इंजरी की वजह से मैदान से बाहर चल रहे भारतीय टीम के धाकड़ ऑल-राउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) के ‘रन’भूमि में जल्द ही लौटने की उम्मीद है। उनकी तेज़ी से रिकवरी हो रही है।

    गौरतलब है कि, आज रवींद्र जडेजा ने अपने ऑफिशल Instagram अकाउंट पर अपनी रिकवरी से जुड़ी एक वीडियो पोस्ट की। इस वीडियो में रवींद्र जडेजा चलते हुए दिख रहे हैं। उनके पांव में पट्टी बंधी हुई है। आपको याद दिला दें कि चोटिल होने के बाद हुई सर्जरी के बाद वी पहली बार चलते नज़र आए हैं।

    Asia Cup-T20I, 2022 के दौरान वे इंजर्ड हुए थे और उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। इस चोट के कारण वे ICC T20 World Cup, 2022 टूर्नामेंट से भी बाहर हो गए हैं। वे कितने दिनों में मैदान पर लौटेंगे, ये बताना अभी मुश्किल है, लेकिन, एक बात साफ है कि जल्द ही वे रिकवर होकर अपना जलवा दिखाएंगे।

    https://www.instagram.com/reel/Ci990aDqlAI/?igshid=MTA0ZTI1NzA=

    रवींद्र जडेजा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “पापा ~ पगली✌️😉।”

    BCCI से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, रवींद्र जडेजा के अगले महीने NCA को अपनी रिकवरी की रिपोर्ट देंगे। उसके बाद बताया जा रहा है कि अगले महीने से ही उन्हें रिहैब केलिए NCA में रहना होगा।