Rohit Sharma has joined Mumbai Indians.
रोहित शर्मा (PIC Credit: Social Media)

Loading

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) टीम से जुड़ गए हैं। 22 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल (IPL 2024) के लिए रोहित शर्मा ने MI में वापसी कर ली है। हालांकि, जब से मुंबई द्वारा रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाया गया है, तब से उनके फैंस काफी नाराज़ हैं। जिसके बाद कई लोगों का यह मानना था कि वह टीम को छोड़ सकते थे। लेकिन, रोहित ने यह भ्रम तोड़ते हुए मुंबई टीम में वापसी कर ली है। 

दरअसल, मुंबई ने पिछले साल विंडो ट्रेडिंग के जरिए गुजरात टाइटंस से हार्दिक पंड्या को दोबारा अपनी टीम में शामिल किया था। जिसके बाद टीम मैनेजमेंट ने रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पंड्या को टीम का कप्तान बना दिया था। इसके बाद से ही बवाल शुरू हो गया था। कई लोगों ने मुंबई इस के फैसले की आलोचना भी की थी। सतह ही कई लोगों का मानना था कि अब रोहित शर्मा की मुंबई में वापसी करना नामुमकिन है, हालांकि ऐसा कुछ नहीं हुआ और रोहित वापस टीम से जुड़ गए हैं। 

रोहित की मुंबई में वापसी से मुंबई इंडियंस के फैंस काफी खुश हैं। मुंबई इंडियंस द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में रोहित शर्मा की दमदार एंट्री दिख रही है। रोहित की वापसी से उनके फैंस काफी उत्साहित हैं। मुंबई के इस वीडियो पर नेटिजन्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

जानकारी के लिए बता दें कि आईपीएल का 17वां सीजन 22 मार्च से शुरू होने वाला है। इस सीजन का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (CSK vs RCB) के बीच खेला जाना है। पिछले साल का ख़िताब चेन्नई ने अपने नाम किया था। ऐसे में चेन्नई टीम अपना पहला मुकाबला जीतकर आईपीएल में अपनी शानदार शुरुआत करने की पूरी कोशिश करेगी। जबकि महिला RCB की तरह पुरुष RCB की टीम भी इस साल ख़िताब अपने नाम करना चाहेगी।