Sri Lanka vs Australia | विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया ने दर्ज की पहली जीत, श्रीलंका को 5 विकेट से दी मात | Navabharat (नवभारत)
ट्रेंडिंग टॉपिक्स
ब्रेकिंग न्यूज़
लाईव ब्लॉग
अंतिम अपडेटOctober, 16 2023

विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया ने दर्ज की पहली जीत, श्रीलंका को 5 विकेट से दी मात

ऑटो अपडेट
द्वारा- Vijay Kumar Tiwari
न्यूज एडिटर डिजिटल
द्वारा- Vaishnavi Wanjari
Content Writer
द्वारा- Kirtesh Dhoble
कंटेन्ट राइटर
21:39 PMOct 16, 2023

ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी वनडे विश्व कप मैच में सोमवार को यहां श्रीलंका को पांच विकेट से शिकस्त देकर पहली जीत दर्ज की।  श्रीलंका की पारी को 43.3 ओवर में 209 रन पर रोकने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 35.2 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।  ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश इंग्लिस ने 58 जबकि मिशेल मार्श ने 52 रन का योगदान दिया। श्रीलंका के लिए दिलशान मधुशंका ने तीन विकेट लिये।

20:38 PMOct 16, 2023

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 3 विकेट पर 122 रन

23 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 3 विकेट पर 122 रन है। जोश इंग्लिस 30 गेंदो में 26 और मार्नस लाबुशेन 45 गेंदों में 30 पर खेल रहे हैं। 

19:59 PMOct 16, 2023

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 2 विकेट पर 64 रन

शुरुआती झटकों के बाद ऑस्ट्रेलिया ने शानदार वापसी की है। 10 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 2 विकेट पर 64 रन है। मिचेल मार्श 45 और मार्नस लाबुशेन 8 रनों के साथ क्रीज पर मौजूद हैं। 

 

19:28 PMOct 16, 2023

ऑस्ट्रेलिया के 2 विकेट पर 39 रन

210 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद ख़राब रही। पहले पांच ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट पर 35 रन बनाए। इससे पहले चौथे ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने बिना कोई रन बनाए दो विकेट गंवा दिए। मदुशंका ने पहले डेविड वॉर्नर को आउट किया और फिर स्टीव स्मिथ को पवेलियन भेजा। मिशेल मार्श और लाबुशेन  क्रीज पर है। 
18:24 PMOct 16, 2023

श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 210 रन का लक्ष्य

श्रीलंका की टीम आईसीसी वनडे विश्व कप के मैच में सोमवार को यहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 43.3 ओवर में 209 रन पर आउट हो गयी। ऑस्ट्रेलिया की ओर से एडम जम्पा ने चार विकेट लिये।  श्रीलंका के लिए कुसल परेरा ने 78 रन बनाये।

17:45 PMOct 16, 2023

40 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 199/8

शानदार शुरुवात करने वाली श्रीलंका की पारी सिमटती नजर आ रही है। एक समय तक बल्लेबाजों से परेशान ऑस्ट्रेलिया ने शानदार वापसी करते हुए अब तक आठ बल्लेबाजों को पवेलिएनन का रास्ता दिखाया है। 40  ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 199 रन है। 

16:40 PMOct 16, 2023

कंगारू टीम की वापसी, श्रीलंका का स्कोर चार विकेट पर 178 रन

श्रीलंका के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने शानदार पारी ऑस्ट्रेलिया ने जबरदस्त वापसी की है। 32 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर चार विकेट पर 178 रन है।  असलंका 9 गेंदों 3 रन और धनंजय डी सिल्वा 11 गेंद पर 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।
15:44 PMOct 16, 2023

ओपनर ने की शतकीय साझेदारी, बैकफुट पर कंगारू टीम

श्रीलंका के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलते हुए श्रीलंका का स्कोर 100 उनके पार पहुंचा दिया है। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों की गेंदबाजी श्रीलंकाई बल्लेबाजों को रास आ रही है। दोनों ओपनर बड़े आराम से रन बना रहे हैं। 20 ओवरों की समाप्ति पर कुशल परेरा 62 गेंदों 54 रन और निशंका 58 गेंद पर 50 रन बनाकर खेल रहे हैं।

 

15:07 PMOct 16, 2023

10 ओवरों में बने 51 रन, श्रीलंका की अच्छी शुरुआत

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे विश्व कप क्रिकेट मैच में श्रीलंका की टीम ने पहले 10 ओवरों में सावधानी से खेलते हुए 51 रन बना लिए हैं और उसके सभी खिलाड़ी सुरक्षित हैं। श्रीलंका के दोनों सलामी बल्लेबाज कुशल परेरा और पथुम निशंका ने धैर्य के साथ सधी बल्लेबाजी की और पावर प्ले में बिना किसी नुकसान के 50 रनों का आंकड़ा पार कर लिया। इस दौरान कुशल परेरा ने 33 गेंद पर 24 रन की पारी खेली, जबकि पथुम निशंका ने 27 गेदों पर 22 रन बनाए थे।

 

Loading

लखनऊ : लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आज विश्व कप क्रिकेट के 14वें मुकाबले(ODI World Cup Match 2023)  में श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया (Sri Lanka vs Australia) के बीच मुकाबला हो रहा है। दोनों टीमें अपनी पहली जीत के लिए संघर्ष कर रही हैं। आज के मैच में श्रीलंका अपने नियमित कप्तान दासुन शनाका जांघ की चोट के कारण बाहर हो गए हैं। इसलिए उनकी जगह कुसल मेंडिस को टीम की कप्तानी सौंपी गई हैं। आज के मैच में श्रीलंका ने टॉस जीत का पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

पैट कमिंस का कहना है कि वो भी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते। उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने पिछले कुछ दिनों में अच्छी ट्रेनिंग की है और उम्मीद कर रहे हैं कि हर कोई बेहतर होगा। इसलिए टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

नवनियुक्त कप्तान कुसल मेंडिस का कहना है यहां का विकेट बल्लेबाजी के लिए बेहतर है और उनके पास जो स्पिनर हैं, उन्हें लगा कि पहले बल्लेबाजी करना सबसे अच्छा होगा। दासुन शनाका और मथीशा पथिराना के स्थान पर चमिका करुणारत्ने और लाहिरू कुमारा को शामिल किया गया है। ऐसा लगता है कि 280-300 का स्कोर टक्कर देने लायक हो सकता है।

OK

We use cookies on our website to provide you with the best possible user experience. By continuing to use our website or services, you agree to their use.   More Information.