sri-lankan-cricketer-danushka-gunathilaka-denied-bail-and-will-remain-in-australian-custody-rape-case

    Loading

    नई दिल्ली: श्रीलंकाई बल्लेबाज दनुष्का गुणाथिलका (Danushka Gunathilaka) को रेप (Rape Case) केस के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किया गया। उन्हें सिडनी से हिरासत में लिया गया है। वहीं, अब उनकी मुसीबत और बढ़ गई है। 

    टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) खेलने ऑस्ट्रेलिया (Australia) गई श्रीलंकाई टीम (Sri Lanka) का नाम ख़राब करने में दनुष्का गुणाथिलका (Danushka Gunathilaka) ने कोई कमी नहीं छोड़ी है। वहीं, रेप मामले में गिरफ्तार करने के बाद  गुनातिलका को सिडनी की अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पेश किया गया। इस दौरान उनके हाथों में हथकड़ी लगी हुई थी। वहीं, खबर मिली है कि, उन्हें कोर्ट ने जमानत देने से इनकार कर दिया। इसका मतलब कि वह अब जेल में रहेंगे। 

    सिडनी अदालत से राहत नहीं मिलने के बाद दनुष्का गुणाथिलका (Danushka Gunathilaka) अब जमानत के लिए न्यू साउथ वेल्स के सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। मालूम हो कि, यदि गुनातिलका को जमानत नहीं मिलती है, तो वो बड़ी मुश्किल में फंस जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया में रेप केस के दोषियों को उम्रकैद तक की सजा मिलती है। 

    रिपोर्ट्स के मुताबिक एक 29 साल की महिला ने गुनातिलका पर बिना सहमति के उनके साथ सेक्स करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार, उक्त महिला की मुलाकात गुणाथिलका से एक नामी डेटिंग ऐप के जरिये हुई थी।

    बता दें कि, गुनातिलका इससे पहले भी विवादों में फंसे है। यह खिलाड़ी साल 2018 में 6 मैचों के लिए सस्पेंड हुआ था। उस वक्त धनुष्का का दोस्त नॉर्वे की एक महिला से रेप के आरोप में फंसा था। वहीं, अब रेप के आरोप में फंसने के बाद टीम ने गुनातिलका को सस्पेंड कर दिया है।