This Indian bowler will captain the team in the first match of SRH in IPL 2023, regular captain Aiden Markram will reach on this day

Loading

IPL 2023 का ताज़ा सीज़न आज आरंभ हो रहा है। लेकिन, कुछ विदेशी खिलाड़ी अपनी पूर्व निर्धारित कमिटमेंट्स की वजह से शुरुआती मैच नहीं खेल पा रहे हैं। जिनमें SRH के एडेन मार्करम शामिल हैं।

गौरतलब है कि साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड्स के बीच 3 मैचों वनडे की सीरीज के 2 मैच अभी बाकी हैं। साऊथ अफ्रीका की टीम नीदरलैंड्स के दौरे पर है। जिसके कारण पहले मुकाबले में SRH की कप्तानी किसी और खिलाड़ी के हाथ होगी।

आपको याद दिला दें कि ICC ODI World Cup, 2023 में सीधे क्वालीफाई करने के लिए यह सीरीज साउथ अफ्रीका के लिए महत्वपूर्ण है। यही वजह है कि साउथ अफ्रीका कोई कोताही नहीं बरतना चाहता है। इसी कारण से आईपीएल का अपना पहला मैच एडेन मार्करम नहीं खेल पाएंगे। उनकी जगह इस मुकाबले में टीम की कप्तानी भुवनेश्वर कुमार संभालेंगे। 

इस ताज़ा सीज़न IPL 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की पहली भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) से 2 अप्रैल को होगी। और, एडेन मार्करम 3 अप्रैल को आईपीएल के लिए भारत लैंड करेंगे।

गौरतलब है कि IPL 2022 में SRH का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। प्वाइंट्स टेबल में SRH आठवें पायदान पर थी। उसके बाद टीम में बड़े बदलाव किए गए। टीम की कमान एडेन मार्कराम को दी गई। अबकी सीज़न केन विलियमसन (Kane Williamson Gujarat Titans GT IPL 2023) Gujarat Titans की टीम से खेल रहे हैं। 

गौरतलब है कि IPL 2022 में मार्करम का प्रदर्शन बढ़िया रहा था। उन्होंने कुल खेले 14 मैचों में 140 की स्ट्राइक रेट से कुल 381 रन बनाए थे। उसके बाद साउथ अफ्रीका में इसी साल हुई लीग में उन्होंने ‘Sunrisers Eastern’ की कप्तानी की थी। उसमें भी उन्होंने बढ़िया खेल दिखाया था। इस लीग में उन्होंने 369 रन जोड़े थे। बेहतरीन फॉर्म में चल रहे एडेन मार्करम IPL 2023 के ताज़ा सीज़न में शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं। 

आपको ध्यान दिला दें कि SRH के इस सीजन के पहले मैच में मार्करम के अलावा हेनरिक क्लासेन और मार्को यानसेन भी नहीं खेल पा रहे हैं। विदेशी खिलाड़ियों में हैरी ब्रूक, ग्लेन फिलिप्स, आदिल राशिद, फजलहक फारुखी और अकील होसैन मैदान में नजर आएंगे।

-विनय कुमार