आज IPL के मैदान में होगा महायुद्ध, MI vs CSK में जानिए कौन है ‘सवा सेर’ और क्या बोलते हैं हेड-टू-हेड आंकड़े

    Loading

    -विनय कुमार

    आज IPL 2022 का 33वीं भिड़ंत में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) का सामना होगा। आईपीएल के इतिहास के दो सबसे ताकतवर और कामयाब टीमों के बीच कांटे की टक्कर होगी। यह महायुद्ध नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में शाम 7.30 बजे आरंभ होगा। 5 बार चैंपियन रह चुकी मुंबई इंडियंस इस सीज़न में 6 मैच खेल चुकी है, लेकिन सभी में उसे हार का सामना करना पड़ा है। एक जीत के लिए तरस गई है यह टीम। 

    वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का हाल भी कुछ बहुत शानदार नहीं है इस सीज़न में। उसने भी इस सीज़न में अब तक 6 मैच खेले हैं, जिसमें से उसे सिर्फ एक मैच में जीत नसीब हुई है। आज दोनों ही टीमों का 7वां मैच है। फिलहाल मुंबई इंडियंस IPL 2022 के Points Table में शून्य अंक के साथ सबसे नीचे बैठी है। और, CSK 2 ank lekar 9वें पायदान पर।

    CSK और MI के बीच IPL में हेड-टू हेड आंकड़े

    IPL का इतिहास बताता है कि डोनोंके बीच अब तक कुल 32 मैच खेले गए हैं, जिसमें मुंबई इंडियंस (MI) ने  19 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि CSK ने 13 मैचों में। रिकॉर्ड्स बताते हैं कि, CSK के खिलाफ MI का सबसे बड़ा स्कोर 219 रन रहा है। और, CSK का MI के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर 218 रन रहा है। सबसे कम स्कोर की बात करें तो MI का CSK के खिलाफ 79 रन रहा है और CSK का MI के खिलाफ 136 रन रहा है।

    दोनों टीमों की संभावित Playing-XI

    मुंबई इंडियंस (MI)

    ईशान किशन (Ishan Kishan Wicket-keeper-Batter), रोहित शर्मा (Rohit Sharma Captain), डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav), तिलक वर्मा, कायरन पोलार्ड (Kieron Polard), फैबियन एलेन, जयदेव उनादकट (Jaydev Unadkat), मुरुगन अश्विन (Murugan Ashwin), जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और टायमल मिल्स (Tymal Mills)।

    चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)

    ऋतुराज गायकवाड (Ruturaj Gaikwad), रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa), मोईन अली (Moeen Ali), अंबाती रायडू, शिवम दुबे (Shivam Dubey), एमएस धोनी (MS Dhoni Wicket-keeper Batter), रविंद्र जाडेजा (Ravindra Jadeja Captain), ड्वेन ब्रावो, एडम मिल्ने, महीष तीक्षणा (Mahesh Teekshna) और मुकेश चौधरी।