Men’s World Cup से पुराना है Women’s World Cup, लेकिन भारत के नसीब में एक बार भी नहीं आई ट्रॉफ़ी

    Loading

    दुनिया भर में Men’s Cricket की लोकप्रियता Women’s Cricket के मुकाबले कई गुना ज्यादा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप (Women’s Cricket World Cup) पुरुषों के वर्ल्ड कप (Men’s Cricket World Cup) से भी पुराना टूर्नामेंट है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का इतिहास बताता है कि महिला वर्ल्ड कप का आयोजन पहली बार 1973 में हुआ था। जबकि, Men’s Cricket World Cup का पहला आयोजन 1975 में हुआ था। यानी, महिला वर्ल्ड कप पुरुषों के वर्ल्ड कप से पुराना है।

    गौरतलब है कि, Women’s Cricket Indian Team ने पहली बार 1978 में World Cup में हिस्सा लिया था। विशेष बात यह थी कि इस वर्ल्ड कप की मेजबानी भी भारत ने ही किया था। उस वर्ल्ड कप में भारत की टीम चौथे स्थान पर रही थी। आपको बता दें कि अब तक आयोजित वर्ल्ड कप में भारत की महिला क्रिकेट टीम ने 11 में से 9 में हिस्सा लिया है। भारतीय महिला टीम 2005 और 2017 के वर्ल्ड कप में फाइनल तक पहुंची थी। लेकिन, 44 साल के महिला वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत की झोली में एक बार भी ट्रॉफी नहीं आई।

    गौरतलब है कि, इंग्लैंड में आयोजित पिछले महिला वर्ल्ड कप में भारतीय टीम रनर अप रही थी। भारतीय महिला टीम फाइनल मैच इंग्लैंड से हार गई थी। उस मुकाबले में आखिरी के कुछ ओवर्स तक भारत की मुट्ठी में था, लेकिन अचानक एक के बाद एक विकेट गिरते चले गए।

    कैसा रहा Women’s Cricket World Cup का 49 साल पुराना सफर

    महिला वर्ल्ड कप सबसे पहली बार 1973 में इंग्लैंड में आयोजित किया गया था। उस टूर्नामेंट में 7 टीमों ने हिस्सा लिया था और राउंड रॉबिन आधार पर खेला गया था। फाइनल मैच में मेजबान इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को पटखनी देकर पहला वर्ल्ड कप जीता था। उस वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड के एक बिजनेसमैन ने 40 हजार पाउंड दान किए थे। इसके बाद 1978, 1983 और 1988 में ऑस्ट्रेलिया ने लगातार 3 बार World Cup पर कब्ज़ा जमाया था।

    उसके बाद 1993 में इंग्लैंड की टीम दोबारा महिला वर्ल्ड कप जीती। इसके बाद 1997 और 2005 में ऑस्ट्रेलिया 4थी और 5वीं बार चैंपियन बना। 2000 का वर्ल्ड कप न्यूजीलैंड की टीम ने जीती। इसके बाद 2009 में इंग्लैंड, 2013 में ऑस्ट्रिलिया और 2017 में एक बार फिर इंग्लैंड की महिला टीम ने अपना जौहर दिखाया और वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया। यानी, अब तक सिर्फ 3 देशों की टीमें ही वर्ल्ड कप जीती हैं। जिसमें सबसे ज्यादा 6 बार ऑस्ट्रेलिया, 4 बार इंग्लैंड और 1 बार न्यूजीलैंड जीता है।

    आपको याद दिला दें कि ‘ICC Women’s Cricket World Cup, 2022’ की शुरुआत 4 मार्च से न्यूजीलैंड में होने जा रही है। क्रिकेट का इतिहास बताता है कि भारत 10वीं बार महिला वर्ल्ड कप में में हिस्सा लेगा। टीम की कप्तान मिताली राज (Mitali Raj Captain) का और सीनियर पेसर झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami) का यह 5वां वर्ल्ड कप होगा। गौरतलब है कि, भारतीय टीम 2005 और 2017 में दो बार फाइनल तक पहुंची भी है। उम्मीद है अबकी बार मिताली राज के नेतृत्व में भारत जीत का सेहरा लेकर लौटेगी।

    – विजय कुमार