World Cup 2023 | दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 134 रन से हराया | Navabharat (नवभारत)
ट्रेंडिंग टॉपिक्स
ब्रेकिंग न्यूज़
लाईव ब्लॉग
अंतिम अपडेट7 महीने पहले

दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 134 रन से हराया

ऑटो अपडेट
द्वारा- Rahul Goswami
सीनियर कंटेन्ट राइटर
द्वारा- Shubham Sondawale
कंटेन्ट राइटर
21:51 PMOct 12, 2023

दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रलिया को 134 रन से हराया

दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रलिया को 134 रन से हराया है। दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजी के आगे कोई ऑस्ट्रेलिया का खिलाड़ी टिक नहीं पाया। किसी ने भी 50 का आंकड़ा नहीं छुआ। दक्षिण अफ्रीका के 312 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने रबादा (33 रन पर तीन विकेट), केशव महाराज (30 रन पर दो विकेट), तबरेज शम्सी (38 रन पर दो विकेट) और मार्को यानसेन (54 रन पर दो विकेट) की उम्दा गेंदबाजी के सामने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और पूरी टीम 40.5 ओवर में 177 रन पर ढेर हो गई जो उसकी दो मैचों में दूसरी हार है।

20:44 PMOct 12, 2023

ऑस्ट्रेलिया मुश्किल में

ऑस्ट्रेलिया फिलहाल मुश्किल में है लेकिन लबुशेन और स्टार्क पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 30 ओवर तक छह विकेट के नुकसान पर 125 रन बना लिए हैं।

19:25 PMOct 12, 2023

लड़खड़ाई ऑस्ट्रेलिया की पारी

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। 12 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 56/4 है। दक्षिण अफ्रीका की शानदार गेंदबाजी के चलते ऑस्ट्रेलिया अब मुश्किल में पड़ गई है। मार्श 7, वार्नर 13, स्मिथ 19 और इंग्लिस 5 रन बनाकर आउट हुए। दक्षिण अफ्रीका ने इस मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।

18:07 PMOct 12, 2023

दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 312 रनों का दिया टारगेट

डिकॉक के बेहतरीन शतक और मारक्रम के अर्धशतक के चलते दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 312 रनों का टारगेट दिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से सर्वाधिक विकेट मैक्सवेल और मिचेल स्टार्क ने लिए। कमिंस, हेजलवुड और जम्पा को एक-एक विकेट मिला।

16:48 PMOct 12, 2023

डिकॉक ने खेली 109 रनों की शानदार पारी

दक्षिण अफ्रीका ने 36 ओवरों में तीन विकेट खोकर 200 रन बना लिए हैं। इस दौरान क्विंटन डिकॉक ने शानदार शतकीय पारी खेली। डिकॉक 35वें ओवर में मैक्सवेल के शिकार बने। मैक्सवेल की गेंद  पर बोल्ड होने के पहले उन्होंने 106 गेंदों पर 109 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 5 छक्के भी लगाए।

 

16:03 PMOct 12, 2023

27 ओवरों में बन गए 150 रन

ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए दक्षिण अफ्रीका बल्लेबाजों ने 27 ओवरों में अपनी टीम के लिए 150 रन बटोर लिए। इस दौरान डिकॉक 86 गेंद पर शानदार 90 रन बनाकर खेल रहे थे, जबकि रासी वैन डेर डुसेन 21 गेंद पर 19 रन बनाकर खेल रहे हैं।

15:59 PMOct 12, 2023

दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों की शानदार बल्लेबाजी

दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच नखनऊ में खेले जा रहे विश्व कप मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी का नमूना पेश करते हुए 25 ओवरों में 1 विकेट होकर कुल 136 रन बना लिया है। सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक 80 गेंद पर 84 रनों की शानदार पारी खेल कर जमे हुए हैं. रासी वैन डेर डुसेन 11 रनों के साथ उनका साथ दे रहे हैं।
14:15 PMOct 12, 2023

बावुमा-डी कॉक ने की ओपनिंग

आज दक्षिण अफ्रीका के लिए टेम्बा बावुमा और क्विंटन डी कॉक ओपनिंग कि है और साउथ अफ्रीका के 3 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 8 रन है.

13:51 PMOct 12, 2023

दोनों टीमों ने किए बदलाव

आज ऑस्‍ट्रेलिया ने अपनी प्‍लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं. मार्कस स्‍टोइन‍िस की वापसी हुई है, जो कैमरन ग्रीन की जगह लेंगे. वहीं आज एलेक्‍स कैरी की जगह जोश इंग्लिस को जगह दी गई है. इधर दक्षिण अफ्रीका ने भी अपनी टीम में एक बदलाव किया है. बावुमा ने कहा कि गेराल्‍ड कोएत्‍जे की जगह तबरेज शम्‍सी को शामिल किया गया है. 

13:49 PMOct 12, 2023

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन
दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वान डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसन, केशव महाराज, लुगी एंगिडी, कगीसो रबाडा, तबरेज़ शम्सी

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन 
ऑस्ट्रेलिया ने प्लेइंग इलेवन में बदलाव किया है. ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: डेविड वॉर्नर, मिशेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, एडम जाम्पा, जोश हेज़लवुड

Load More

Loading

लखनऊ: आज वर्ल्ड कप (World Cup 2023) के 10वें मैच में ऑस्ट्रेलिया और साऊथ अफ्रीका (South Africa Vs Australia) के बीच मुकबला होगा। यह मैच लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, ईकाना में खेला जाएगा।  

जहां मौजूद विश्व कप में एक मैच हारकर अब जीत की तलाश में आज ऑस्ट्रेलिया की टीम साउथ अफ्रीका पर बैटिंग, फील्डिंग और बोलिंग में पूरी ताकत से मैदान में उतरेगी। तो वहीं, साउथ अफ्रीका अपने पहले मैच में मिली शानदार जीत से आत्मविश्वास से लबरेज  ऑस्ट्रेलिया की चुनौती का सामना करेगी। देखा जाए तो इस विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा दक्षिण अफ्रीका पर भारी है।  दोनों टीमों के बीच 6 मुकाबले हुए हैं।  इसमें से तीन ऑस्ट्रेलिया ने जबकि 2 दक्षिण अफ्रीका ने जीते हैं।  एक मैच टाई रहा है। 

जानकारी दें कि, जहां ऑस्ट्रेलिया को पहले मैच में भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा था, वहीं दक्षिण अफ्रीका ने पहले मैच में श्रीलंका को हराया था।  दोनों टीमों के बीच हुए पिछले पांच मैच की अगर बात करें तो 3 दक्षिण अफ्रीका और दो ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं।  पिछले महीने ही दक्षिण अफ्रीका ने अपने घर में ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में हराया भी था। 

आज का यह बेहतरीन मुकाबला लखनऊ के ‘भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम’ में खेला जाना है। जानकारी दें कि IPL 2023 के दौरान भी इस स्टेडियम की पिच भरपूर रूप से विवादों में रही।  इस पूरे IPL सीजन में यह सबसे खराब पिच मानी गई थी।  दरअसल इस पिच पर असमान बाउंस और गति के चलते बल्लेबाजों के लिए यहां एक-एक रन बनाना बेहद मुश्किल साबित हो रहा था। 

ये हो सकते हैं बदलाव 
वैसे इकाना लखनऊ की पिच स्पिनर्स की मददगार मानी जाती है। ऐसे में आज साउथ अफ्रीकी और ऑस्ट्रेलियाई प्लेइंग इलेवन में बदलाव हो सकते हैं। कप्‍तान तेंबा बावुमा अंतिम एकादश में आज तबरेज शम्सी को शामिल कर सकते हैं। तो वहीं, ऑस्‍ट्रेलिया कप्‍तान पैट कमिंस कैमरून ग्रीन की जगह मार्कस स्टोयनिस को प्‍लेइंग इलेवन में शामिल कर सकते हैं।

ऑस्‍ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन
डेविड वॉर्नर, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स कैरी, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, एडम जैम्‍पा और जोश हेज़लवुड।

साऊथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग इलेवन
तेंबा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी और तबरेज़ शम्सी।

OK

We use cookies on our website to provide you with the best possible user experience. By continuing to use our website or services, you agree to their use.   More Information.