भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान राजपाल सिंह का जन्मदिन आज, अर्जुन पुरस्कार से हैं सम्मानित

    Loading

    नई दिल्ली: हॉकी के पूर्व खिलाड़ी (Indian Hockey Team) और कप्तान राजपाल सिंह (Rajpal Singh) का आज यानी 8 अगस्त को जनदिन है। उनका जन्म वर्ष 1983 में हुआ था। उन्होंने भारतीय हॉकी टीम के लिए बहुत योगदान दिया है। वह चंडीगढ़ के एसजीजीएस खालसा कॉलेज से ग्रेजुएट हुए हैं। 2001 के युवा एशिया कप में अपने पहले अंतरराष्ट्रीय आउटिंग में एक शानदार प्रदर्शन के लिए राजपाल सिंह ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। आज राजपाल अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। 

    व्यक्तिगत जीवन

    राजपाल सिंह के पिता सरदार हरपाल सिंह चंडीगढ़ पुलिस में अधिकारी थे। जबकि उनकी मां प्रकाश कौर गृहिणी हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा चंडीगढ़ में ही हुई, उसी समय से राजपाल ने हॉकी खेलना शुरू कर दिया था। बाद में उन्होंने भारतीय निशानेबाज और ओलंपिक प्लेयर अवनीत सिद्धू से 2013 में शादी की है। हॉकी प्लेयर राजपाल का एक बच्चा भी है।

    करियर 

    • राजपाल सिंह ने भारत के लिए 147 मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। नई दिल्ली में एफआईएच विश्व कप 2010 से ठीक पहले संदीप सिंह की जगह राजपाल सिंह को राष्ट्रीय टीम का कप्तान बनाया गया था। लेकिन, FIH कप में भारत 8वें स्थान पर रहा था। 
    • राजपाल की कप्तानी में, भारतीय टीम ने सुल्तान अजलान शाह कप के 19वें संस्करण में बारिश की वजह से फाइनल में कोरिया के साथ संयुक्त विजेता बनकर अपना खिताब हासिल किया था। ग्रुप मैच में से एक में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को 4-3 से हराया था।
    • राजपाल सिंह की कप्तानी में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 7-4 से हराकर राष्ट्रमंडल खेलों दिल्ली के सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई थी। सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ सीडब्ल्यूजी हॉकी इतिहास में भारत के लिए पदक सुनिश्चित करने वाली पहली टीम बनीं, लेकिन फाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8-0 से हार का सामना करना पड़ा था।
    • राजपाल ने 2011 की एशियाई पुरुष हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के उद्घाटन के लिए भारतीय टीम की कप्तानी की थी। जहां टीम ने फाइनल में कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराकर अपने नाम किया था। लेकिन, 30 सितंबर 2011 में राजपाल को कप्तानी से हटा दिया गया और उनकी जगह गोलकीपर भरत छेत्री को कप्तान बनाया गया था। 
    • हॉकी विश्वकप भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम के कप्तान थे[3], इस विश्व कप में भारत को आठवां स्थान प्राप्त हुआ था। राजपाल की कप्तानी में भारत ने 2011 में आयोजित पहली एशियन चैपियंस हॉकी ट्रॉफ़ी पाकिस्तान को 4-2 से हरा कर जीती थी। [4] राजपाल की कप्तानी में, भारतीय टीम सुल्तान अजलान शाह कप 2010 के 19 वें संस्करण में बारिश से प्रभावित फाइनल में कोरिया के साथ संयुक्त विजेता बनी।

    अवार्ड 

    भारतीय हॉकी टीम में विशेष उपलब्धियों के लिए भारत सरकार ने राजपाल सिंह को 2011 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया था। वहीं वर्तमान में वह पंजाब पुलिस विभाग में डीएसपी (ट्रैफिक) रैंक पर कार्यरत हैं।