Look Back 2020: Apart from Dhoni and Raina, this player caught in controversy in the year 2020

विवादों में फंसने के बाद खिलाड़ियों के करियर पर बात आ जाती है।

Loading

मुंबई. देश में अक्सर किसी न किसी मुद्दे को लेकर बॉलीवुड स्टार्स (Bollywood Stars) और पॉलिटिशियन्स (Politician) विवादों में रहते हैं।लेकिन, यदा-कदा ही कोई खिलाड़ी विवादों में फंसता है। विवादों में फंसने के बाद खिलाड़ियों के करियर पर बात आ जाती है। इन विवादों के चलते कई खिलाड़ियों पर प्रतिबंध भी लगाया गया है। ऐसा ही इस साल भी कुछ हुआ। साल 2020 में कुछ खिलाड़ी किसी न किसी वजह से विवादों में फंसे। तो आइये आज जानते हैं ऐसे ही कुछ खिलाड़ियों के बारे में..

m-s-dhoni

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) आईपीएल 2020 (IPL 2020) के पहले विवादों में फंसे थे।  सोशल मीडिया पर लगातार धोनी (Dhoni) के खिलाफ बयानबाजी चल रही है।  दरअसल, चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के कप्तान एम एस धोनी ने चीनी मोबाइल कंपनी ओपो के ऐड में काम किया था। धोनी ने ओपो के नए फ़ोन ओपो रेनो 4 प्रो के ऐड में नज़र आये थे।  जिसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी।  

sachin-tendulkar

भारतीय टीम के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का नाम भी विवादों में फंसा है। दरअसल, सचिन तेंदुलकर चीनी कंपनी पेटीएम फर्स्ट के ब्रांड एंबेसडर बने हैं। पेटीएम का ताल्लुक चीन से है। चीनी कंपनी अलीबाबा का पेटीएम में बड़ा निवेश है।इसके बाद सोशल मीडिया पर सचिन तेंदुलकर का भी काफी विरोध किया गया था।  

lionel messi

क्रिकेट के अलावा महान फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी (Lionel Messi) का नाम भी विवादों में आया है। साल 2020 में मेस्सी और बार्सिलोना के बीच विवाद हुआ था। जिसके चलते मेस्सी ने क्लब को छोड़ने की धमकी दे डाली। मीडिया खबरों के मुताबिक, मेस्सी बार्सिलोना छोड़कर इंग्लिश प्रीमियर लीग ज्वाइन कर सकते हैं लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

novak djokovic

साल 2020 में टेनिस के महान खिलाड़ी नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) भी विवाद में फंसे। नोवाक ने कोरोना वायरस के काल में एक चैरिटी टेनिस टूर्नामेंट आयोजित किया। जिसके बाद काफी विवाद हुआ था।इसके बाद जोकोविच को जान से मारने की धमकी भी मिली।वहीं, उन्हें टूर्नामेंट आयोजित करने के लिए माफ़ी मांगनी पड़ी थी।  

Black Lives Matter

अमेरिका में चल रहे ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ (Black Lives Matter) आंदोलन भी देखने को मिला। दरअसल अमेरिका में एक अश्वेत नागरिक की मौत के बाद आंदोलन शुरू हुआ था। जिसके बाद खेल जगत के कई खिलाड़ियों ने मैच शुरू होने से पहले ब्लैक लाइव्स मैटर आंदोलन के तहत घुटनों पर बैठकर अश्वेत नागरिकों को सम्मान दिया। 

suresh-raina

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी सुरेश रैना (Suresh Raina) भी विवादों में फंसे। दरअसल, सुरेश रैना कोरोना काल में देर रात पार्टी करते हुए पकडे गए थे।  इसके बाद सुरेश रैना पर कोरोना गाइडलाइंस के उल्लंघन के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। मुंबई एयरपोर्ट के पास ‘ड्रैगनफ्लाई क्लब’ में कोरोना के नियम तोड़ने को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई थी। हालांकि, इसके बाद सुरेश रैना (Suresh Raina) ने इन बातों पर सफाई देते हुए कहा कि उन्हें स्थानीय नियमों की जानकारी नहीं थी।