aditi-ashok

Loading

नई दिल्ली: 19वें एशियन गेम्स (Asian Games 2023) का आज जहां 8वां दिन है। वहीं आज भी भारतीय खिलाड़ी अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। इन गेम्स के सातवें दिन भारत ने दो गोल्ड समेत पांच पदक जीते। अब आठवें दिन भी भारत को गोल्फ में एक मेडल मिला है। 

आज भारत की गोल्फर अदिति अशोक गोल्ड मेडल से चूक गईं हैं। लेकिन उन्हें सिल्वर मेडल मिला है। बता दें कि, अदिति शनिवार के दिन खेल खत्म होने तक तीन राउंड्स के बाद लीड कर रही थीं। लेकिन वे आज इसे बरकरार नहीं रख सकीं। आज भारत को सिल्वर मेडल मिला। टीम इवेंट में भारत चौथे नंबर पर रहा। देखा जाए तो अदिति अशोक ने आज इतिहास रचा है और गोल्फ में मेडल जीतने वाली बनीं वे पहली भारतीय महिला बन गयी हैं।

वहीं अब तक की भारत पदक तालिका देखें तो  10 गोल्ड, 15 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज के साथ कुल 39 मेडल भारत अपने नाम कर चूका है। वहीं आज शूटिंग के इवेंट का भी आखिरी दिन है। भारत की झोली में अब तक सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल शूटिंग से ही आए हैं। 8वें दिन भारत की निगाह बैडमिंटन के गोल्ड मेडल मैच पर भी होगी, जहां भारत का सामना चीन से होना है।