Security-breach-in-Commonwealth-Games-2022-Wrestling-venue-vacant,-security-department-is-investigating

    Loading

    नई दिल्ली: बर्मिंघम में हो रहे राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में सुरक्षा भंग होने की संभावना चलते शुक्रवार को कुश्ती स्थल को खाली कर दिया गया है  वहीं सभी प्रशंसकों और पहलवानों को यहाँ से बाहर निकलने के लिए कहा गया है। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा जांच चल रही है। 

    यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने ट्विटर पर घोषणा करते हुए कहा की, “हम सुरक्षा जांच के लिए एक छोटा विराम ले रहे हैं और आगे बढ़ने के बाद हम कार्रवाई फिर से शुरू करेंगे।” 

    एक अन्य ट्वीट में UWW ने जानकारी दी कि, “कुश्ती एक घंटे में फिर से शुरू होगी। हम 12:15 (स्थानीय समयानुसार) फिर से शुरू करेंगे। हम कुश्ती प्रशंसकों से क्षमा चाहते हैं।”

    इससे पहले, भारत के स्टार पहलवान और ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पुनिया ने अपने अभियान के पहले मैच में नाउरू के लोव बिंघम को हराकर पुरुषों के 65 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है। इस मैच में पुनिया ने पहले से ही दबदबा बनाया और एक मिनट 47 सेकेंड तक चले मुकाबले में 5-0 से जीत हासिल की। उन्होंने फॉल के जरिए जीत हासिल की है।

    गौरतलब है कि, क्वार्टरफाइनल में बजरंग पुनिया का सामना मॉरीशस के जीन गुइलियाने जोरिस बंदो से होगा। राष्ट्रमंडल खेल 2022 में आज से भारतीय कुश्ती दल अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।