PIC: ANI/Twitter
PIC: ANI/Twitter

    Loading

    नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने आज यानी 30 नवंबर को खिलाड़ियों और कोच को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने 25 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड (Arjun Award) से सम्मानित किया, जबकि सात कोच द्रोणाचार्य अवॉर्ड से और चार खिलाड़ी ध्यानचंद अवॉर्ड से सम्मानित हुए। 

    राष्ट्रपति ने स्टार शटलर लक्ष्य सेन और एचएस प्रणय को सम्मानित किया। अर्जुन अवॉर्ड के लिए सम्मानित हुए ज़्यादातर खिलाड़ी राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत के लिए पदक हासिल कर चुके हैं। लक्ष्य के अलावा महिला मुक्केबाज निकहत जरीन और पहलवान अंशु मलिक भी अवॉर्ड से सम्मानित हुए। 

    वहीं, भारत के ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंद को भी अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया है। बता दें कि, इस साल क्रिकेट के किसी खिलाड़ी अर्जुन अवॉर्ड के लिए नहीं चुना गया है। 

    देश को कॉमनवेल्थ खेलों में बॉक्सिंग का पहला स्वर्ण पदक दिलाने वाले बॉक्सर मोहम्मद अली कमर को इस समारोह में द्रोणाचार्य अवार्ड से नवाजा गया। लवलीना बोरगोहेन ने उन्हीं की देखरेख में मेडल जीता था। 

    अर्जुन अवॉर्ड से इन्हें किया गया सम्मानित

    • सीमा पूनिया- एथलेटिक्स
    • एल्डहॉस पॉल- एथलेटिक्स
    • अविनाश मुकंद साबले- एथलेटिक्स
    • लक्ष्य सेन- बैडमिंटन
    • एचएस प्रणय- बैडमिंटन
    • अमित पंघाल- बॉक्सिंग
    • निकहत जरीन- बॉक्सिंग
    • भक्ति प्रदीप कुलकर्णी- चेस
    • रमेशबाबू प्रज्ञानानंदा- चेस
    • दीप ग्रेस इक्का- हॉकी
    • शुशीला देवी- जूडो
    • साक्षी कुमारी- कबड्डी
    • नयन मोनी साक्या- लॉन बॉल
    • सागर कैलास ओवहलकर- मलखंभ
    • एलावेनिवलारिवन- शूटिंग
    • ओमप्रकाश मिथरवाल- शूटिंग
    • श्रीजा अकुला- टेबल टेनिस
    • विकास ठाकुर- वेटलिफ्टिंग
    • अंशु- कुश्ती
    • सरिता- कुश्ती
    • प्रवीण- वुशू
    • मानसी गिरिशचंद्र जोशी- पैरा बैडमिंटन
    • तरुण ढिल्लों- पैरा बैडमिंटन
    • स्वप्निल संजय पाटिल- पैरा स्विमिंग
    • जेर्लिन अंकिता जे- डीफ बैडमिंटन