TS Singh Deo was made Deputy Chief Minister of Chhattisgarh, Congress's big decision; CM Baghel congratulated.jpg
Photo: Twitter

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव (Chhattisgarh Assembly Elections) के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के नामों की पहली लिस्ट तैयार कर ली है। कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने 31 नाम तय किए हैं। जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel), उप-मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव (T. S. Singh Deo) समेत सभी मंत्रियों और स्पीकर के नाम शामिल है।बताया जा रहा है कि पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी शुक्रवार (8 सितंबर) को इन नामों पर अंतिम फैसला करेगी। हालांकि, पार्टी ने अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

सूत्रों के मुताबिक राजनांदगांव में भरोसे का सम्मेलन पार्टी आयोजित कर रही है, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी भाग लेंगे। माना जा रहा है कि सम्मेलन के बाद कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर सकती है।

कांग्रेस के 31 नाम तय

भूपेश बघेल : पाटन

टीएस सिंहदेव : अंबिकापुर

ताम्रध्वज साहू : दुर्ग ग्रामीण

रविंद्र चौबे : साजा

मो अकबर : कवर्धा

शिव डहरिया : आरंग

अमरजीत भगत: सीतापुर

गुरु रुद्रकुमार : नवागढ़

कवासी लखमा : कोंटा

उमेश पटेल : खरसिया

मोहन मरकाम : कोंडागांव

जय सिंह अग्रवाल : कोरबा

अनिला भेड़िया : डौंडीलोहारा

चरणदास महंत : सक्ती

संतरनेताम: केसकाल

अरुण वोरा : दुर्ग शहर

अमितेश शुक्ला : राजिम

धनेंद्र साहू : अभनपुर

विकास उपाध्याय : रायपुर पश्चिम

शैलेश पांडे : बिलासपुर

विनोद चंद्रकार : महासमुंद

गुलाब कमरो : भरतपुर सोनहट

दलेश्वर साहू : डोंगरगांव

द्वारिकाधीश साहू : खल्लारी

आशीष छाबड़ा : बेमेतरा

विक्रम मंडावी : बीजापुर

उत्तरी जांगड़े : सारंगढ़

लखेश्वर बघेल : बस्तर

रामपुकार सिंह : पत्थलगांव

लालजीतराठिया: धर्मजयगढ़

पुरषोत्तम कंवर : कटघोरा

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 17 अगस्त को 21 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। जिसमें पार्टी ने पार्टी ने छत्तीसगढ़ की कोरबा विधानसभा सीट से लखनलाल देवांगन और पाटन से सांसद विजय बघेल (मुख्यमंत्री के भतीजे) को उम्मीदवार बनाया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधानसभा में पाटन सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं।