rape
File photo

    Loading

    नई दिल्ली: नोएडा (Noida) पुलिस ने 81 साल के मौरिस राइडर नामक एक शख्स को 17 साल की लड़की के साथ ‘डिजिटल रेप’ (Digital Rape) के आरोप में गिरफ्तार किया है। सेक्टर-39 कोतवाली क्षेत्र में रहने वाला मौरिस लड़की के साथ सात साल तक डिजिटल रेप करता रहा। रिपोर्ट के मुताबिक, मौरिस राइडर अपनी चित्रकारी के काफी जाना जाता था। मौरिस पहले हिंदू था लेकिन बाद में उसने ईसाई धर्म को स्वीकार कर लिया था।

      

    मौरिस प्रयागराज से तकरीबन आज से 22 साल पहले अपनी पत्नी के साथ नोएडा आया था। जहां सेक्टर-46 में उसने अपना मकान लिया। इसी मकान से नोएडा पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। दरअसल पीड़ित लड़की ने आरोप लगाया है कि वो अश्लील हरकत करता था। जिसके बाद पीड़िता के बयान के आधार पर IPC की धारा 376, 323, 506 और पॉक्सो एक्ट की धारा 5 और 6 के तहत केस दर्ज किया है।

    जानें किसे कहते हैं डिजिटल रेप

    अगर कोइ शख्स किसी महिला की इजाजत के बिना उसके प्राइवेट पार्ट को हाथों की उंगली या फिर अपने अंगूठे का इस्तेमाल करता है तो वो डिजिटल रेप कहलाता है। भारत ही नहीं विदेशो में भी डिजिटल रेप शब्द का काफी इस्तेमाल होता आ रहा है। गौरतलब हो कि देश को झकझोर के रख देने वाली घटना निर्भया कांड के बाद दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न पर लगाम लगाने के लिए डिजिटल रेप में भी बेहद सख्त सजा का प्रावधान किया गया है।