नन्हे हाथी को सुझी मस्ती, मालिक को करने लगा परेशान फिर ऊपर ही चढ़ बैठा

    Loading

    एक नन्हा गन्नू…जिसके (Cute Elephant Gannu Viral Video) शरारत का वीडियो क्लिप इंटरनेट (Social Media) पर छाया हुआ है। हाथी के बच्चे ने अपनी मस्ती से लोगों का दिल जीत लिया है। इंसान हो या जानवर का बच्चा हर किसी को प्यार की जरूरत होती है। वैसे भी मस्ती और शरारत के मामले में बच्चों का कोई मुकाबला नहीं कर सकता। 

    यह वीडियो को ट्विटर यूजर @alisha_sai9 ने 8 अप्रैल को शेयर किया है। कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘प्यारा सा गन्नू, हूमन के साथ खेलना चाहता है, लेकिन वह काम में बिजी है। कौन जीतेगा?’

    इस क्लिप में देखा जा सकता है कि, एक शख्स हाथी के बाड़े में काम कर रहा हैं। तभी नन्ने  हाथी को मस्ती सुझती है। वह शख्स के साथ खेलना चाहता है, लेकिन शख्स उसके साथ खेलने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाता। जिसके बाद बच्चा अपनी मां के पास चले जाता है, फिर दोबारा लौटकर उसके साथ खेलने की कोशिश करता है। शख्स उससे बचकर भागना चाहता है, पर बच्चा तो बच्चा होता है वह शख्स को गिराकर उस पर चढ़ कर बैठ जाता है। उस नन्हे हाथी की मां पास ही खड़े होकर दोनों को मस्ती करता देख रही हैं।

    यह वीडियो ट्विटर यूजर @alisha_sai9 ने शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, अगला हिस्सा… और प्यारा है! इस 2 मिनट 20 सैकंड के क्लिप को 7 हजार से अधिक व्यूज और सात से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

     

    लोगों का दिल गन्नू (नन्ना हाथी) की मस्ती ने जीत लिया है। लोग कमेंट कर क्लिप को क्यूट बता रहे हैं। वहीं यूजर्स का मानना है कि, गन्नू को बड़ा शरारती है, जिसकी मस्ती को उसकी मां भी नहीं रोक पा रही।