नई दिल्ली: उत्तर भारत (North India) में चल रही शीत लहर का कहर जारी है। ठंड और कोहरे के कारण यातायात पर भारी असर पड़ रहा है। दिल्ली (Delhi) और आसपास के इलाकों में छाए घने कोहरे (Dense Fog) की वजह से सड़क (Road), रेल (Train) और हवाई (Flights) यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कई ट्रेनें (Trains) अपने निर्धारित समय से देरी पर चल रही हैं, जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
#WATCH | Delhi: The National Capital covered in dense fog as the cold wave continues in the city.
According to IMD, the minimum temperature in Delhi would be 5°C and the maximum would be 18°C today.
(Visuals from Nehru Park shot at 7 am) pic.twitter.com/TrkOWqfkyS
— ANI (@ANI) January 18, 2024
कोहरे के कारण आज गुरूवार 18 जनवरी को देश के अलग-अलग हिस्सों से दिल्ली आ रही 18 ट्रेनें धुंध के कारण देरी से चल रही हैं। इनमें से कुछ ट्रेनें तो निर्धारित समय से 6 घंटे तक लेट हैं।
18 trains to Delhi from various parts of the country are running late due to dense fog conditions as on 18th January. pic.twitter.com/5AYjHyAz7z
— ANI (@ANI) January 18, 2024
#WATCH | Delhi: Passengers face difficulty at New Delhi Railway Station as several trains run late due to cold waves. pic.twitter.com/ux7NxI40RC
— ANI (@ANI) January 18, 2024
उड़ाने हुई रद्द
कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने का असर उड़ानों पर भी पड़ा है दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Indira Gandhi International Airport) से कई विमान तय समय पर उड़ान नहीं भर पाए है। हालांकि, कुछ उड़ानों को रद्द भी करना पड़ा है।
#WATCH | Delhi: Several flight operations delayed at IGI airport due to low visibility amid the fog. pic.twitter.com/MIpUhbU1lC
— ANI (@ANI) January 18, 2024
अभी बाकी है कोहरे का कहर!
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार को बताया था कि अगले चार से पांच दिनों तक पूरे उत्तर भारत में बहुत घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत के कई हिस्सों में गंभीर शीत लहर की स्थिति बनी हुई है।
अनुमान है कि पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और उत्तराखंड में आने वाले कुछ दिनों तक कोहरा छाया रहेगा।
Fog conditions observed (at 2330 IST of 17 Jan): Very dense fog in isolated pockets of Punjab, Haryana, Delhi, West U.P and northwest M.P; Moderate fog in isolated pockets of East U.P and Tripura and shallow fog in isolated pockets of Chandigarh, northwest Rajasthan and Bihar. pic.twitter.com/QtJenoCxRz
— India Meteorological Department (@Indiametdept) January 17, 2024