Weather Update, Fog, Republic Day Parade, Indian Railway, IGI Airport
दिल्ली में मौसम का हाल (फाइल फोटो)

Loading

नई दिल्ली: उत्तर भारत (North India) सहित पूरा दिल्ली इस वक्त अति घने कोहरे (Dense Fog) की चपेट में है। कई राज्यों में कोहरे का प्रकोप जारी है। इस बीच राजधानी में लोग शीतलहर (Cold Wave) से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते हुए नजर आए। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी  में 21 जनवरी यानी आज सुबह का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जाएगा।

इस बीच आज यानी 21 जनवरी को देशभर से चलकर दिल्ली पहुंचने वाली 11 ट्रेनें लेट चल रही हैं। उधर, हवाई सेवा पर भी कोहरे का असर पड़ा है। दिल्ली एयरपोर्ट पर कई उड़ानें रद्द की गई है। 

उड़ानों में देरी 

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI) पर सुबह 3 बजे से ही शून्य दृश्यता दर्ज की गई। पिछले कई दिनों से दिल्ली और आसपास के इलाकों में सुबह-सुबह कोहरे की वजह से सड़क, रेल और हवाई यातायात पर काफी असर पड़ा है। 

 उत्तर भारत में कोहरे का कहर

बता दें कि राजधानी दिल्ली, यूपी और बिहार समेत अन्य राज्यों में भी घने कोहरे और शीतलहर का प्रकोप जारी है। कई राज्यों में घने कोहरे के कारण येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही स्कूलों में छुट्टियों को भी बढ़ाया जा रहा है।

दिल्ली एनसीआर में कहीं घना तो कहीं हल्का कोहरा देखने को मिल रहा है। यूपी और बिहार के अन्य कई जिलों में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।