heat
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में आज भीषण लू चलने (Heat Wave in Delhi) और अधिकतम तापमान के 46 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.5-1 डिग्री बढ़ सकता है। आईएमडी के आरके जेनामणि ने कहा कि दिल्ली में आज तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

    मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज का तापमान 0.5-1 डिग्री बढ़ सकता है और कुछ स्टेशनों पर 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। साथ ही हरियाणा के कुछ स्टेशनों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया जा सकता है। जबकि पीक तापमान आज हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जारी रहेगा। 

    गौर हो कि आईएमडी की तरफ से सुबह साढ़े आठ बजे जारी किए गए बुलेटिन के अनुसार, ‘‘ पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ तथा जम्मू, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल के पश्चिमी हिस्सों, तेलंगाना और ओडिशा में लू चलने की संभावना है।

    आईएमडी के अनुसार, मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक या सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक होने पर गर्म हवाओं को ‘लू’ घोषित किया जाता है। सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक तापमान होने पर ‘भीषण लू’ की घोषणा की जाती है।