KEJERIWAL
Pic: ANI

    Loading

    नई दिल्ली. एक तरफ जहां दिल्ली नगर निकाय (MCD) चुनावों के नतीजे एक के बाद एक आ रहे हैं। वहीं रुझानों से अब यह पूरी तरह से साफ़ है कि, आम आदमी पार्टी (AAP) को इस चुनाव में बहुमत मिलता दिख रहा  है। हालांकि, BJP भी अभी भी कमोबेश कड़ी टक्कर देती नजर आ रही है। वहीं, कांग्रेस भी दहाई सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। हालांकि, कुछ समय पहले तक कांग्रेस सिर्फ 4-5 सीटों पर ही बढ़त बनाए हुए थी। 

    वहीं आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली में पार्टी कार्यालय के बाहर जश्न मना रहे हैं। आधिकारिक रुझानों के अनुसार AAP ने 106 सीटों पर जीत हासिल की है और 26 पर आगे चल रही है, वहीं BJP ने 84 सीटों पर जीत हासिल की है और 20 सीटों पर आगे चल रही है, मतगणना जारी है। कांग्रेस ने 5 सीटें जीत ली हैं, 5 पर आगे हैं और निर्दलीय उम्मीदवार ने 1 जीत दर्ज़ की, 3 पर आगे हैं।

    बता दें कि, ‘आप’ के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री ने पहले कहा था कि उनकी पार्टी 230 वार्ड में जीत दर्ज करेगी। पार्टी के लिए एमसीडी चुनाव में स्पष्ट जीत दिल्ली पर उसके प्रभाव का एक और उदाहरण होगी। BJP की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा, “15 साल की सत्ता विरोधी लहर के बावजूद हमारा प्रदर्शन बेहतर है। हमने नगर निगमों में दिल्ली के लोगों के कल्याण के लिए काम किया, लेकिन शायद कुछ लोग खुश नहीं हैं। हालांकि, BJP के खिलाफ कोई नाराजगी नहीं है।”

    जानकारी दें कि, दिल्ली MCDकी 250 सीटों पर 4 दिसंबर को मतदान हुआ था। इन चुनाव में 250 वार्ड में कुल 1349 उम्मीदवार मैदान में हैं। दिल्ली एमसीडी पर पिछले 15 साल से बीजेपी काबिज है। लेकिन अभी तक आए परिणामों को देखते हुए ‘आप’ इस बार BJP के 15 साल के शासन को समाप्त करने की दिशा में पुरजोर आगे बढ़ती नजर आ रही है।