
नई दिल्ली: गुजरात (Gujarat Fire) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताना चाहते हैं कि पंचमहल जिले में फ्लोरा केमिकल्स फैक्ट्री (Fluoro Chemicals Ltd) में जोरदार धमाका हुआ है। आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई है। साथ ही कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड के अधिकारी पहुंच गए हैं।
ज्ञात हो कि गुजरात के फ्लोरा केमिकल्स फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट हुआ है। धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी। फिर फैक्ट्री में आग लग गई। आग की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों की तरफ से राहत का काम जारी है।
देखें वीडियो-
#WATCH | A fire broke out at Gujarat Fluoro Chemicals Ltd located at Ranjitnagar, Panchmahals following an explosion here. Two workers killed in the incident; the injured have been shifted to the hospital. pic.twitter.com/o71sHR0GFm
— ANI (@ANI) December 16, 2021
वहीं स्थानीय लोगों की मानें तो विस्फोट बहुत ही जोरदार था। कई किलोमीटर तक इसकी आवाज सुनाई दी है। आग की खबर मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंची है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर यह भी है कि कुछ कर्मचारियों को चोटें भी आई है। उन्हें भी इलाज के लिए एडमिट किया गया है।