rahul, Gandhi Himanta Biswa Sarma

    Loading

    अहमदाबाद: अगले महीने में गुजरात में विधानसभा चुनाव (Gujarat Election 2022) होने वाले है। इस चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं, इस चुनाव से पहले अहमदाबाद में बीजेपी (BJP) उम्मीदवार के लिए एक जनसभा का आयोजन किया गया था। इस जनसभा को संबोधित करते हुए असम (Assam) के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, आजकल राहुल गांधी सद्दाम हुसैन की तरह दिखते हैं।

    हिमंता बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘गांधी वंशज की छवि महात्मा गांधी या सरदार पटेल जैसी होनी चाहिए न कि पूर्व इराकी राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन की। सीएम हिमंता ने कहा, अभी मैंने देखा है कि राहुल गांधी का चेहरा भी बदल गया है। चेहरा बदलना कोई बुरी बात नहीं है। आपको अगर चेहरा बदलना ही है तो वल्लभ भाई पटेल, जवाहरलाल नेहरू या फिर गांधी जी जैसा कर लो लेकिन आपका चेहरा सद्दाम हुसैन जैसा क्यों होता जा रहा है। ‘

    सरमा ने गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी की कुछ यात्राओं पर सवाल उठाएं है। उन्होंने कहा कि, ‘वह गुजरात में अदृश्य हैं। वह एक विजिटिंग फैकल्टी की तरह राज्य में आते हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में भी प्रचार नहीं किया। वह केवल उन जगहों का दौरा कर रहे हैं, जहां चुनाव नहीं होते। शायद इसलिए कि उन्हें हार का डर है।’

    जनसभा को संबोधित करते हुए हिमंत बिस्वा सरमा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने बॉलीवुड सितारों को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए भुगतान किया होगा। बता दें कि, राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में अभिनेता पूजा भट्ट और अमोल पालेकर शामिल हुए थे।