सूरत गैस लीक (Photo Credits-ANI Twitter)
सूरत गैस लीक (Photo Credits-ANI Twitter)

    Loading

    सूरत: गुजरात के सूरत (Surat Gas Leak) में एक बड़ा हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार यहां सचिन जीआईडीसी इलाके में एक कंपनी में तड़के गैस लीक होने से छह लोगों की मौत हो गई है। जबकि 20 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

    गौर हो कि जहां यह हादसा हुआ है वह सूरत का एक औद्योगिक क्षेत्र है। ये घटना सुबह 4 बजे हुई है। इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। गैस लीक होने से छह लोगों की जान चली गई है।

    उल्लेखनीय है कि सूरत में गैस लीक की इस घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया था। इस घटना के बाद लोग डर गए और यहां वहां भागने लगे। मौके पर मौजूद लोगों का दम घुटने लगा।