Photo - Twitter -@ChouhanShivraj
Photo - Twitter -@ChouhanShivraj

भोपाल : पूरे देश में होली (Holi) का त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया जा रहा है। सभी देशवासी इस पर्व का लुत्फ उठा रहे हैं। कई जगहों पर आम लोगों से लेकर नेता और अभिनेता तक पूरे उत्साह के साथ त्योहार मना रहे हैं और हर कोई रंगों में सराबोर है। इस मौके पर आज देशभर में होली का रंगो का त्योहार मनाया गया। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने अपने आवास पर खूब रंगों से होली खेली। इस मौके पर उन्होंने लोगों के साथ जश्न मनाया और इस दौरान फाग गीत गाकर माहौल बनाया। 

उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें आप देख सकते हैं कि मुख्यमंत्री किस अंदाज में होली मना रहे हैं। 

सीएम ने ट्वीट कर लोगों को होली की बधाई दी

खुशियों का गुलाल उड़े, स्नेह की वर्षा हो। हर हृदय में सद्भाव का भाव गुंजित हो। सौहार्द के आकाश में बांसुरी की मीठी धुन हो। रंगों को भी प्रेम के रंग में रंग दें, ऐसी होली हो। आपको होली की हार्दिक बधाई। यह पर्व आपके जीवन में सुख,समृद्धि, आनंद के नए रंग घोले, यही कामना करता हूं।