Kamal Nath
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ (फाइल फोटो)

Loading

भोपाल: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ (Kamal Nath )  ने बीजेपी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) पर जुबानी हमला बोला है। कमल नाथ ने कहा कि जनता अब शिवराज सिंह को विदा करेगी,जिन्होंने पिछले 18 साल में हमारे प्रदेश को चौपट प्रदेश बना दिया है। झूठ और घोषणाओं की मशीन बंद होने वाली है।

 मध्य प्रदेश की जनता त्रस्त
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और  कमल नाथ ने कहा कि समय आ गया है जब झूठ और घोषणाओं की मशीन बंद होने वाली है। मध्य प्रदेश की जनता शिवराज सिंह को विदा करेगी जिन्होंने पिछले 18 साल में हमारे प्रदेश को चौपट प्रदेश बना दिया है। मध्य प्रदेश की जनता त्रस्त है। हर वर्ग दुखी है। इसका एहसास भाजपा और शिवराज सिंह चौहान को भी हो गया है। उसके पास कहने को कुछ नहीं है।

बता दें कि साल 2023  के आखिरी तक देश के पांच राज्यों में आगामी विधान सभा चुनाव है। राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मिजोरम और मध्य प्रदेश। एमपी अबकी बार किसके पाले में कुर्सी जाएगी यह तो चुनाव के नतीजे आने के बाद ही बता चलेगा। लेकिन उसके पहले चुनावी माहौल गरम है। सभी पार्टियां एक दूसरे पर हमलावर हैं और घेरने की कोशिश कर रही है।