Madhya Pradesh: Dancing man stabs himself in the chest while playing Holi, dies
Photo:Screengrab/Viral Video-Social Media

    Loading

    नई दिल्ली: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) में होली (Holi 2022) के मौके पर हैरानी कर देने वाली घटना सामने आई है। होली खेलने के दौरान कथित तौर पर नशे में धुत एक व्यक्ति की शुक्रवार को मौत (Death) हो गई। बताया जा रहा है कि, इस शख्स ने होली मनाने के दौरान कुछ लोगों के साथ नाच रहे इस शख्स ने अनजाने में नाचते हुए खुद को चाकू मारकर घायल कर लिया जिसके बाद इसकी मौत हो गई। घटना का वीडियो (Video) भी सोशल मीडिया (Social Media) पर सामने आया है जो अब तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है। वीडियो में शख्स को लहूलुहान होते हुए देखा जा सकता है। 

    घटना मध्य प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर में बन गंगा कॉलोनी में तड़के हुई। घटना के दौरान कथित तौर पर नशे में धुत लोगों का एक ग्रुप बॉलीवुड के गानों की धुन पर नाच रहा था। इनमें मृतक भी मौजूद था जिसके हाथ में एक धारदार चाकू मौजूद था। नाचते-नाचते शख्स ने खुद के सीने पर चाक़ू मार लिया जिसके बाद उसके सीने से खून बहने लगा। 

    मृतक की पहचान गोपाल सोलंकी (38) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि, वह पेशे से दर्जी का काम करता था। गुरुवार की देर रात कुशवाह नगर इलाके में होलिका दहन कार्यक्रम में अपने दोस्तों के साथ हाथ में चाकू लिए डांस कर रहा था। घटना के बाद उसे पास के अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। खबर है कि, चाकू लगने के बाद उसका काफी खून बह गया था। 

    एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि, शख्स अपनी पहली पत्नी से अलग हो गया था। महिला अब अपने माता-पिता और बच्चों के साथ रहती है जबकि वह दूसरी महिला के साथ रहता है। घटना के वक्त युवक की पार्टनर भी मौजूद थी। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि, उत्सव में शामिल होने से पहले गोपाल चाकू साथ ही लेकर आया था।