शिवराज सिंह चौहान (Photo Credits-ANI Twitter)
शिवराज सिंह चौहान (Photo Credits-ANI Twitter)

    Loading

    भोपाल: देश की तीन लोकसभा और अलग-अलग राज्यों की 29 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के लिए 30 अक्टूबर को डाले गए मतों की अब तक की जो गिनती हुई है उसके आधार पर कई जगह उलटफेर देखने को मिला है। इन सब के बीच मध्य प्रदेश (MP Bypolls Result 2021) की चार सीटों के नतीजे आ रहे हैं। पहला नतीजा जो आया है वह जोबट विधानसभा का है। इस सीट पर बीजेपी ने जीत का परचम लहराया है। भाजपा की जीत पर राज्य के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि खंडवा के साथ ही जोबट विधानसभा सीट जहां हम 70 साल में सिर्फ दो बार जीते थे।  

    बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के नतीजों पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जनता ने हमें जैसा जन समर्थन दिया है वो अभूतपूर्व है। खंडवा के साथ ही जोबट विधानसभा सीट जहां हम 70 साल में सिर्फ दो बार जीते थे, वहां भाजपा ऐतिहासिक विजय प्राप्त कर रही है। जोबट सीट पर भारतीय जनता पार्टी की सुलोचना रावत ने जीत का परचम लहराया है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार महेश पटेल को 5000 वोटों से शिकस्त दी है। 

    शिवराज सिंह चौहान का बयान-

    वहीं मध्य प्रदेश के खंडवा लोकसभा सीट पर बीजेपी की बढ़त बरकरार है। जोबट सीट पर भाजपा जीत गई है। पृथ्वीपुर में बीजेपी आगे चल रही है तो रैगांव में कांग्रेस उम्मीदवार आगे है। बढ़त के साथ ही बीजेपी की तरफ से जश्न शुरू हो गया है। कांग्रेस दफ्तर में फिलहाल सन्नाटा छाया है। 

    गौर हो कि देश में विधानसभा उपचुनाव असम की पांच, पश्चिम बंगाल की चार, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और मेघालय की तीन-तीन, बिहार, कर्नाटक और राजस्थान की दो-दो और आंध्र प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, मिजोरम और तेलंगाना की एक-एक सीट के लिए 30 अक्टूबर को वोट डाले गए थे।