corona death
File Photo

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में पिछले 24 घंटे में कोरोना महामारी (Corona Pandemic) के 1,847 नए मामले आए हैं, जबकि संक्रमण से सात और मरीजों की मृत्यु हुई है। जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 80,64,366 हो गई। राज्य में महामारी से अब तक जान गंवाने वालों की संख्या 1,48,157 पर पहुंच गई है। यह जानकारी बुधवार को महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग (Health Department of Maharashtra) ने दी।

    स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राजधानी मुंबई में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 852 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, ठाणे नगर निगम (टीएमसी) ने बताया कि शहर में आज संक्रमण से तीन मरीजों की मौत हुई। उधर, पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम, नागपुर नगर निगम और नागपुर जिले के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में कोरोना से एक-एक मौत हुई।

    स्वास्थ्य विभाग की बुलेटिन में कहा गया है कि महाराष्ट्र में मृत्यु दर 1.83 प्रतिशत दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों में कुल 1,840 मरीज ठीक हुए, जिससे महाराष्ट्र में स्वस्थ होने वालों मरीजों की संख्या 79,04,320 हो गई।