
मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के 3 हजार 608 नए मामले सामने आए, वहीं 48 मरीजों की मौत हो गई। जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 65 लाख 31 हजार 237 और मृतकों की संख्या 1 लाख 38 हजार 664 हो गई है। यह जानकारी बुधवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने दी।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में 4 हजार 285 लोगों ने इस खतरनाक बीमारी को मात दी है। राज्य में अब तक कुल 63 लाख 49 हजार 029 लोग इस बीमारी से उबरे हैं। राज्य में आज रिकवरी रेट 97.21 और डेथ रेट 2.12 प्रतिशत दर्ज किया गया।
#Maharashtra #COVID19 Updates for today
*⃣New Cases – 3,608
*⃣Recoveries – 4,285
*⃣Deaths – 48
*⃣Active Cases – 39,984
*⃣Total Cases till date – 65,31,237
*⃣Total Recoveries till date – 63,49,029
*⃣Total Deaths till date – 1,38,664
*⃣Tests till date – 5,74,76,142(1/4)🧵
— PIB in Maharashtra 🇮🇳 (@PIBMumbai) September 22, 2021
फिलहाल राज्य में 39 हजार 984 मरीजों का इलाज चल रहा हैं। वहीं 2 लाख 64 हजार 416 होम क्वारंटाइन में है, जबकि 1 हजार 678 लोग संस्थात्मक क्वारंटाइन में है।
बता दें कि सोमवार को कोरोना के 3 हजार 131 नए मामले सामने आए थे। जबकि 70 संक्रमितों की मौत हो गई थी। हालांकि अच्छी बात यह रही कि 4 हजार 021 लोग इस बीमारी से ठीक हो गए थे।
मुंबई में मिले 488 नए मामले
मुंबई में पिछले 24 घंटे में बुधवार को 488 Covid -19 के मामले दर्ज किए गए है, जिससे कुल संक्रिमतों की संख्या 7,38,876 हो गई। वहीं 4 लोगों की मौत हो गई है। जिससे कुल 16063 लोगों की मौत हो गई है।
इसके अलावा 359 मरीज ठीक होकर घर चले गए, अब तक 7,16,116 लोग ठीक हो गए है। अब शहर में 4706 एक्टिव केस है, जिनका इलाज चल रहा है। आज रिकवरी रेट 97% दर्ज किया गया।