corona
File Photo

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 782 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 14 मरीजों की मौत हो गई। जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर  66,38,071 और मृतकों की संख्या 1,41,149 हो गई है। इस बात की जानकारी शनिवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग (State Health Department) ने दी।

    स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 770 लोग कोरोना मुक्त होकर घर लौटे हैं। राज्य में अब तक  64,86,105 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। फिलहाल में राज्य में 7,129 एक्टिव मरीजों का इलाज चल रहा हैं।

    राज्य में आज रिकवरी रेट 97.71 और डेथ रेट 2.12 प्रतिशत दर्ज किया गया। वहीं 79,460 होम क्वारंटाइन और 914 लोग संस्थात्मक क्वारंटाइन में है।

    गौरतलब है कि शुक्रवार को राज्य में कोरोना के 664 मामले सामने आए थे और 16 संक्रमितों की मौत हुई थी। हालांकि, अच्छी बात यह रही कि 915 लोग इस खतरनाक बीमारी से ठीक होकर घर लौटे हैं।

    मुंबई में फिर बढे मामले 

    मुंबई में पिछले 24 घंटे में 219 नए मामले सामने आए हैं, जबकि चार मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा 303 लोग कोरोना से ठीक होकर घर लौटे हैं। यहां आज रिकवरी रेट 97% दर्ज किया गया।

    शहर में नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,63,622 हो गई हैं, जबकि 16,348 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 7,42,905  लोग ठीक हो चुके हैं। फिलहाल शहर में 1,797 एक्टिव केस है और सभी का इलाज चल रहा है।

    मुंबई में आज 40,703 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई। अब तक यहां 125,76,302 नमूनों की जांच की जा चुकी है।