strike
Reprsentative Image

Loading

नई दिल्ली/मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) से मिली एक बड़ी खबर के अनुसार यहां के महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेसिडेंट डॉक्टर्स (MARD) के रेसिडेंट डॉक्टर्स आज यानी 22 फरवरी की शाम 5 बजे से अनिश्चित काल के लिए हड़ताल पर जा रहे हैं। ख़बरों के अनुसार ये हड़ताल अब पूरे प्रदेश में होगी। उनकी मांग है कि उन्हें बेहतर होस्टल मुहैया कराया जाए, स्टाइपेंड में वृद्धि की जाए और उनके सभी बकाया एरियर अब तुरंत क्लीयर किए जाएं। दरअसल बेहतर छात्रावास, स्टाइपेंड में बढ़ोतरी और बकाया भुगतान की मांग को लेकर राज्य भर के लगभग 8000 रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। 

इस हड़ताल पर डॉक्टरों का कहना है कि, वे राज्य सरकार के वादों पर यकीन करके कई बार अपनी हड़ताल स्थिगित कर चुके हैं। यहां हमारी हालत खराब है, फिर भी हमने सरकार की नीयत पर शक नहीं किया और भरोसा किया कि वे समय रहते हमारे कल्याण के लिए सही कदम उठाएंगे। लेकिन सरकार हमारी कोई भी मांगें नहीं सुन रही है। ऐसे में अब हमारे पास हड़ताल के अलावा कोई रास्ता नहीं है।

वहीं अपनी मांगों पर रेजिडेंट डॉक्टर्स ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत को एक चिट्ठी लिखी है।  चिट्ठी में उन्होंने लिखा है- “हम सेंट्रल MRD, राज्य भर के रेजिडेंट डॉक्टरों का प्रतिनिधित्व करते हैं।  हम राज्य के रेजीडेंट डॉक्टर से किए गए  वादों को पूरा नहीं कर पा रहे हैं।  इससे हम बहुत ही ज्यादा निराश हैं।  इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री को भेजी गई चिट्ठी में लिखा गया है कि हमारी कई दलीलों के बाद भी ऐसा लगता है कि सरकार ने हमारी चिंताओं को अनसुना ही किया है।  रेजिडेंट डॉक्टर्स की जायज मांगों के प्रति क्रूर व्यवहार से आहत होकर हमने ये फैसला लिया।  महाराष्ट्र में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। 

चिट्टी में आगे लिखा  गया कि, “हमारी मांगों को दो दिनों के भीतर पूरा करने के आश्वासन के बावजूद ऐसा लगता है कि बीते 2 हफ्ते के बाद भी इसमें कोई प्रगति नहीं हुई है।  हमनें सरकार के बातों पर भरोसा जताया था और पहले भी कई बार अपने हड़ताल को वापस लिया था।  संदेह का लाभ हमेशा अथॉरिटी को दिया गया और हमने उन्हें रेजिडेंट डॉक्टरों के वेलफेयर को सुनिश्चित करने के लिए समय पर सही काम करने की जिम्मेदारी सौंपी है। ” ऐसे में आज से रेसिडेंट डॉक्टर्स 5 बजे से अनिश्चित काल के लिए हड़ताल पर जा रहे हैं।