activists-hit-the-streets-for-jitendra-awhad-burn-tyres-in-mumbra

    Loading

    ठाणे : एनसीपी नेता और पूर्व मंत्री जितेंद्र आव्हाड (Jitendra Awhad) की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। अब जितेंद्र आव्हाड (Jitendra Awhad) के खिलाफ महिला के साथ छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद एनसीपी कार्यकर्ता नाराज हो गए है और उन्होंने मुंब्रा में सड़क पर उतरकर तोड़फोड़ शुरू कर दी हैं। जमानत पर बाहर आने के बाद जितेंद्र  आव्हाड पर एक और मामला दर्ज किया गया है। यह मामला दर्ज होने के कारण जितेंद्र आव्हाड (Jitendra Awhad) ने इस्तीफा देने का फैसला किया  है।

    जितेंद्र आव्हाड (Jitendra Awhad) पर एक महिला ने छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। ठाणे में एक कार्यक्रम में महिला को धक्का देने का जितेंद्र आव्हाड का वीडियो वायरल हो गया है। आव्हाड़ा के खिलाफ मामला दर्ज होते ही उनके समर्थक आक्रामक हो गए हैं। ठाणे और मुंब्रा में एनसीपी कार्यकर्ताओं ने टायर जलाए हैं। कई जगहों पर ‘रास्ता रोको आंदोलन’ किया जा रहा है।

    कलवा में रविवार को पुल का उद्घाटन किया गया। उस दौरान आव्हाड ने महिला को गलत इरादे से हाथ लगाया था। इस मामले पर मुंब्रा पुलिस ने महिला की शिकायत पर जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ धारा  354 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। 

    महिला ने कहा कि, ‘मैं थोड़ी देर के लिए साइड में कड़ी थी, क्योंकि वहाँ बहुत भीड़ थी। साहब के जाने का समय हो गया था तो मैं उनसे मिलने गई। मैं उनसे मिलने गई इस वजह से विधायकों दिक्कत क्यों हुई? मैं सामने थी इसलिए उन्हें जाने ले लिए रास्ता नहीं मिला। उन्होंने मुझे कसकर पकड़ लिया और मुझे एक तरफ कर दिया। मुझे धक्का दिया। मुझे विधायक साहब का व्यवहार बहुत गलत था। उन्होंने मेरी अनुमति के बिना मुझे छुआ। मैं ऐसे विधायक की निंदा करती हूं। मैं पुलिस, गृह मंत्री और मुख्यमंत्री से अनुरोध करती हूं कि मेरे साथ जो हुआ उसके लिए विधायकों को दंडित किया जाए और मुझे न्याय दिया जाए।’

    वहीं, दूसरी तरफ जितेंद्र आव्हाड (Jitendra Awhad) ने ट्वीट करते हुए कहा कि, पुलिस ने उनपर झूठा आरोप लगाया है। इस वजह से उन्होंने   विधायक पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है।

    जितेंद्र आव्हाड ने अपने ट्वीट में कहा कि, ‘पुलिस ने 72 घंटे में मेरे खिलाफ 2 झूठे मुकदमे दर्ज किए हैं। मैं इस पुलिस की बर्बरता के खिलाफ लड़ूंगा। मैं अपने विधायक से इस्तीफा देने का फैसला कर रहा हूं।। मैं लोकतंत्र की हत्या को खुली आंखों से नहीं देख सकता।’