सभी मंदिर शीघ्र शुरु करें: विधायक गोवर्धन शर्मा

Loading

  • भाजपा का राजराजेश्वर मंदिर के सामने 
  • सरकार के खिलाफ आंदोलन व अनशन

अकोला. जनादेश का अपमान कर धार्मिक भावना आहत करने का प्रयास करनेवाली महाविकास आघाड़ी सरकार मंदिर बंद, मदिरा शुरु यह प्रताप करते हुए वारकरी व धर्म संप्रदाय का अपमान कर रही है. सभी मंदिरों को शुरु किया जाना चाहिए, यह प्रतिपादन विधायक गोवर्धन शर्मा ने किया.

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार को सुबुद्धी प्रदान करने हेतु राजराजेश्वर मंदिर के सामने भजन, कीर्तन, उपवास कर आध्यात्म आघाड़ी व संस्कृति आघाड़ी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता व भक्तगण तथा धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारी सरकार का निषेध करने हेतु धार्मिक स्थलों पर चेतना जागृति का कार्य कर रही है.

वे राजराजेश्वर मंदिर के सामने भाजपा महानगर जिला द्वारा अनशन, धरना, भजन, कीर्तन कार्यक्रम में बोल रहे थे. अध्यक्षता भाजपा महानगराध्यक्ष विजय अग्रवाल ने की. भाजपा आध्यात्म आघाड़ी के अध्यक्ष लोकेश तिवारी व संस्कृति आघाड़ी के अध्यक्ष पद्माकर मोरे, गजानन घोगे के मार्गदर्शन में बोल रहे थे.

इस अवसर पर उप महापौर राजेंद्र गिरी, सतीश ढगे, अक्षय गंगाखेडकर, संजय जिरापुरे, डा. विनोद बोर्डे, अमोल गोगे, संतोष पांडे, रमेश अलकरी, मनोज वानखडे, साधना येवले, नंदा पाटिल, रंजना विंचनकर, जयश्री दुबे, दिलीप मिश्रा, उमेश गूजर, महापौर अर्चना मसने, वसंत बाछुका, किशोर मंगाटे पाटिल, माधव मानकर, श्रीकृष्ण मोरखडे, डा.किशोर मलोकार, जयंता मसने, अविनाश पाटिल, राजेश चौधरी, एड.सुभाषसिंह ठाकुर, हरिभाऊ काले, अश्विनी हातवलणे, सुनीता अग्रवाल, चंदा शर्मा, जानव्ही डोंगरे, गीतांजली शेगोकार, वैशाली शेलके, पल्लवी मोरे, नंदा पाटिल, देवाशीष काकड़, महेंद्र कायंदे, वैशाली शेलके, बाल टाले, संजय बड़ोणे, पं.हेमंत शर्मा, पं.अनुराग भाले, पं.शिवकुमार इंदोरिया, पं.रमेश छांगाणी, पं.राजेश शर्मा, सागर शेगोकार, विजय इंगले, राहुल देशमुख, तुषार भिरड, सिद्धर्थ उपर्वट, धनंजय धबाले, विनोद मापारी, उकंडराव सोनोने, अजय शर्मा, गिरीश जोशी आदि सहित बड़ी संख्या में भाजपाई, भक्तगण आदि उपस्थित थे.