Ashok Chavan,
अशोक चव्हाण (फ़ाइल फोटो)

Loading

महाराष्ट्र: कांग्रेस (Congress) छोड़ने के बाडी देश में सबके लिए चर्चा का केंद्र बने अशोक चव्हाण (Ashok Chavan) आज फिर सुर्ख़ियों में है। जी हां भारतीय जनता पार्टी (BJP)  ने राज्यसभा उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें हाल ही में कांग्रेस से शामिल हुए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण का नाम भी शामिल है। अशोक चव्हाण को न केवल पार्टी में स्थान मिला है बल्कि बीजेपी ने उन्हें महाराष्ट्र से ही संसद (Maharashtra Rajya Sabha Election Ticket 2024) के उच्च सदन में भेजने का फैसला लिया है।

इसके अलावा हम आपको बता दें कि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा गुजरात से राज्यसभा जाएंगे। वहीं महाराष्ट्र से दो और लोगों के नाम सामने आये है। 

ये है बीजेपी के उम्मीदवार 

बीजेपी की जारी हुई लिस्ट के मुताबिक, गुजरात से बीजेपी ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, जाने माने उद्योगपति गोविंद भाई ढोलकिया, मयंकभाई नायक और जशवंतसिंह सलामसिंह परमार को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है, जबकि महाराष्ट्र के कोटे से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, मेधा कुलकर्णी और अजीत गोपछड़े को उम्मीदवार बनाया गया है। 

अशोक चव्हाण बड़ा चेहरा 

गौरतलब हो कि अशोक चव्हाण ने 12 फरवरी को कांग्रेस पार्टी से अपना इस्तीफा दिया था और 13 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री रहे चव्हाण मराठवाड़ा क्षेत्र के बड़े नेता माने जाते हैं और वो जाने-माने मराठा चेहरा हैं। इसी को देखते हुए बीजेपी ने उन्हें राज्यसभा में भेजने का फैसला किया है। ऐसे में कहा जा सकता है की महाराष्ट्र में बीजेपी की भूमिका और भी मजूबत बनाने के लिए अशोक चव्हाण बहुत बड़ी भूमिका निभा सकते है।