उद्धव ठाकरे का एकनाथ शिंदे पर हमला, कहा- अगर कुछ था तो मेरे सामने बोलना था सूरत जाने की क्या जरुरत

    Loading

    मुंबई: राज्य में शुरू उठापठक के बीच महाविकास अघाड़ी सरकार (Mahavikas Aghadi Government) ने बड़ा निर्णय लिया है। सरकार ने औरंगाबाद (Aurangabad) जिले का नाम बदलकर संभाजीनगर (Sambhaji Nagar) कर दिया है। इसी के साथ उस्मानाबाद (Usmanabad) का नाम धाराशिव (Dharashiv) रखा गया है। गुरुवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसी के साथ राज्य सरकार ने नवी मुंबई (New Mumbai) में बनने वाले एयरपोर्ट का नाम डीबी पाटिल (D B Patil) के नाम पर रखने की मंजूरी दी है।

    मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री ठाकरे ने अपने सभी सहयोगियों को धन्यवाद भी कहा है। एकनाथ शिंदे सहित 39 विधायकों की बगावत बोलते हुए ठाकरे ने कहा है कि, हमारे लोगों ने ही हमें धोखा दिया है. जिससे सरकार के ऊपर यह संकट आया है। इसी के साथ उन्होंने सभी सचिवों को भी सहायता के लिए भी आभार जताया है।

    मुख्यमंत्री ने माना गिरेगी सरकार

    उद्धव ठाकरे ने कैबिनेट बैठक में जिस तरह मंत्रियों और सचिवों को धन्यवाद दिया है, उससे लगता है उन्होंने मान लिया है कि, उनकी सरकार अब नहीं टिकेगी। कल होने वाले फ्लोर टेस्ट में उनकी सरकार गिरना तय है। हालांकि, कांग्रेस ने इस आशंका को ख़ारिज करते हुए मंत्री सुनील केदार ने कहा कि, मुख्यमंत्री ने मंत्रियों से मिले समर्थन के लिए समय समय पर आभार जताते हैं। इसी के भविष्य में भी ऐसा ही सहयोग बनाएं रखने को कहा है।

    भावुक हुए उद्धव ठाकरे

    कैबिनेट बैठक के दौरान ठाकरे ने बेहद भावुक भाषण दिया। बैठक समाप्त करने के बाद वह बाहर निकले और मीडिया के सामने आकर हाथ जोड़े। इस दौरान वह बेहद भावुक भी दिखे। इस दौरान उनके बेटे आदित्य ठाकरे भी मौजूद रहे।