छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका ने पेश किया इतने करोड़ का बजट, कई विकास कार्यों को Budget में किया शामिल

Loading

छत्रपति संभाजीनगर : छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका (Chhatrapati Sambhajinagar Municipal Corporation) कमिश्नर डॉ. अभिजीत चौधरी ने नए आर्थिक वर्ष को लेकर 3 हजार 81 करोड़ 89 लाख 12 हजार रुपए का बजट (Budget) महानगरपालिका के स्थायी समिति सभागृह में पेश किया। इसमें अपेक्षित खर्च 3 हजार 80 करोड़ 72 लाख 85 हजार रुपए का तय किया गया है। वहीं, 1 करोड़ 16 लाख 27 हजार शिल्की की रकम भी शामिल है। बजट में शहर के लिए जरुरी विकास कार्यों के लिए बड़े पैमोन पर प्रावधान किया गया है। 

महानगरपालिका कमिश्नर डॉ. चौधरी ने बजट पेश करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए नए आर्थिक वर्ष को लेकर महानगरपालिका द्वारा पेश किए गए 3 हजार 81 करोड़ 89 लाख 12 हजार रुपए के बजट पर विस्तार से प्रकाश डाला। कमिश्नर ने बताया कि बजट में स्पिल रकम सहित 738 करोड़ 62 लाख रुपए रख-रखाव और मरम्मत के कार्याेे के अलावा विकास कामों का नियोजन किया गया है। इसमें गत वर्ष क बजट के 2600 से 2700 रख-रखाव और मरम्मत  और पूंजीगत कार्यों का स्पिल ओवर में शामिल करते हुए इसके लिए 293 करोड़ 50 लाख रुपए का प्रावधान बजट में किए जाने की जानकारी महानगरपालिका कमिश्नर डॉ. अभिजीत चौधरी ने दी। 

प्रशासकीय खर्च पर 441 करोड़ 52 लाख रुपए का प्रावधान 

महानगरपालिका कमिश्नर ने बताया कि बजट में राजस्व और पूंजीकृत खर्च के लिए विविध विभागों को कुल 441 करोड़ 52 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है। जिसमें कर्मचारियों के वेतन और भत्ते पर 375 करोड़ 97 लाख, निजी एजेंसी के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों के वेतन पर 40 करोड़, अन्य भत्ते और सहुलियत पर 2 करोड़ 70 लाख, अन्य प्रशासकीय खर्च के लिए 3 करोड़ 60 लाख, यांत्रिकी विभाग पर 14 करोड़ 40 लाख, मध्यवर्ति रिपोजिटरी डिजीजन पर 4 करोड़, कम्प्यूटर विभाग के लिए 85 लाख रुपए इस तरह कुल 441 करोड़ 52 लाख रुपए का प्रावधान बजट में किए जाने की जानकारी कमिश्नर डॉ. चौधरी ने दी। 

स्ट्रीट लाइटों के रख-रखाव और मरम्मत पर 32 करोड़ खर्च किए जाएंगे

बजट में बीओटी तत्व पर शहर में लगाए हुए 54 हजार स्ट्रीट लाइट के देखभाल और मरम्मत की जिम्मेदारी बीओटी प्रकल्प धारक को सौंपी हुई है। इन कामों का नियमिति ईआएमआई अदा करने के लिए बजट में 32 करोड़ 64 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है। शिक्षण विभाग में विविध सुविधाओं की आपूर्ति के लिए 10 करोड़, विकलांग लोगों के लिए विविध कल्याणकारी योजनाओं पर अमलीजामा पहनाने के लिए 17 करोड़, अग्निशमन विभाग के लिए 53 करोड़ रुपए, जिसमें एंडवांस मॉर्डन फायर वाहन के लिए 15 करोड़ और अन्य कार्यों पर राशि खर्च होगी। महिला और बाल कल्याण विभाग के लिए 7 करोड़ 25 लाख, सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के लिए 10 करोड़। जिसमें प्रमुख रुप से मेल्ट्रान अस्पताल में रक्त संकलन केंद्र के निर्माण पर 50 लाख, एनआईसीयी केंद्र के लिए 60 लाख, आधुनिक डायलिसिसी सेंटर के लिए 1 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। 

हर वार्ड में होंगे 50 लाख रुपए के कार्य

गत तीन सालों से महानगरपालिका पर प्रशासक राज है। महानगरपालिका में बॉडी कार्यरत न होने से विकास कार्य को ब्रेक लगा हुआ है। शहर के हर वार्ड में विकास कार्यों को गति देने के लिए हर वार्ड के लिए बजट में 50 लाख इस तरह शहर के 125 वार्डाे में 57 करोड़ 50 लाख रुपए खर्च का प्रावधान बजट में  किया गया है। रेलवे स्टेशन एमआईडीसी में स्थित निर्लेप कंपनी के निकट उड़ान पुल के निर्माण के लिए बजट में 15 करोड़, चिकलथाना एमआईडीसी में मूलभूत सुविधाओं की आपूर्ति के लिए 5 करोड़, महानगरपालिका अंतर्गत विशेष प्रकल्प के लिए 25 करोड़, यांत्रिकी विभाग में विविध सामग्री और उपकरणों के खरीदी के लिए 10 करोड़, गरवारे क्रीडा संकूल को विकसित करने के लिए 7 करोड़ 25 लाख, केन्द्र सरकार के अमृत 2 अंतर्गत पेयजल आपूर्ति मल निसारण के होने वाले कार्यों में महानगरपालिका के हिस्से पर खर्च होने वाले 30 करोड़ और नेहरु भवन के विकास के लिए 5 करोड़ का प्रावधान किया गया है। 

सड़कों पर खर्च के लिए 100 करोड़ का प्रावधान 

महानगरपालिका कमिश्नर ने बताया कि नए आर्थिक वर्ष के बजट में शहर के कई इलाकों के बदहाल रास्तों को बेहतर बनाने के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। जिसके चलते शहर के कई इलाकों के सड़के चमकेंगी। बता दे कि 100 करोड़ के सड़कों के निर्माण के लिए निविदा भी जारी हो चुकी है। अगले महीने से नए सड़कों के कार्य भी शुरु होने के आसार है। कमिश्नर ने बताया कि गत वर्ष महानगरपालिका प्रशासन ने विकास कार्य गति से पूरी करने के लिए बजट मंजूर होने के बाद महत्वपूर्ण विकास कार्य और अन्य सरकारी योजना अंतर्गत के काम को महानगरपालिका ने उत्पन्न और खर्च का तालमेल को ध्यान में रखकर मंजूरी प्रदान की है। इनमें कई कार्य प्रगति पथ पर है। वहीं, चालू आर्थिक वर्ष में यह काम स्पिल ओवर के रुप में लिए हुए है। अंत में महानगरपालिका कमिश्नर डॉ. अभिजीत चौधरी ने बताया कि महाराष्ट्र महानगरपालिका अधिनियम की धारा 103 और 104 के अनुसार सन 2022-23 के सुधारित अंदाज शुरुआती बकाया 131 करोड़ 11 लाख 37 हजार इसमें राजस्व जमा 1325 करोड़ 75 लाख इसमें  कुल जमा 1456 करोड़ 86 लाख 37 हजार जमा का और कुल खर्च 1353 करोड़ 99 लाख 75 हजार सहित 102 करोड़ 86 लाख  62 हजार शिलकी का सुधारित बजट प्रशासक के नाते पेश कर कमिश्नर के नाते उसे मंजूरी दी। 

संपत्ति कर से 350 करोड़ वसूली का उद्देश्य

महानगरपालिका प्रशासन के अधिकारी हर साल संपत्ति कर के रुप में दिए हुए टारगेट को पूरा करने में नाकाम होता है। नए आर्थिक वर्ष में संपत्ति कर वसूली के लिए 350 करोड़ का टारगेट तय किया गया है। जिसमें नए आर्थिक वर्ष के लिए 200 करोड़ और बकाया संपत्ति करों की राशि वसूली के लिए 150 करोड़ रुपए का उद्देश्य रखा गया है। वहीं, वस्तु और सेवा कर से महानगरपालिका को राज्य सरकार से नए आर्थिक वर्ष में 35 करोड़ रुपए मिलने का उद्देश्य रखा गया है। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार से 184 करोड़ रुपए का अनुदान विविध योजनाओं और प्रकल्पों को पूरा करने के लिए मिलना अपेक्षित है। बजट पेश करते हुए महानगरपालिका के अतिरिक्त आयुक्त रणजीत पाटिल, रविन्द्र निकम, मुख्य लेखापरीक्षक संतोष वाहुले, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पारस मंडलेचा, शहर अभियंता एबी देशमुख, उपायुक्त अपर्णा थेटे उपस्थित थी।