Construction work of Shivsrishti continues in Kranti Chowk complex of Aurangabad, information can be scanned by QR code

    Loading

    औरंगाबाद : शहर के क्रांति चौक (Kranti Chowk) में छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj) के प्रतिमा (Statue) के निर्माण कार्य (Construction Work) अंतिम चरण पर है। इस प्रतिमा के साथ उड़ान पुल  के निचले हिस्से में दोनों ओर छत्रपति के जीवन कार्य दर्शाने वाली शिवसृष्टि का भी निर्माण कार्य जारी है। क्यूआर कोड स्कैन करने के बाद उसके बारे में विस्तृत जानकारी भी पढ़ने मिलेगी। औरंगाबाद स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कॉर्पोरशन कंपनी की ओर से यह कार्य युध्दस्तर पर जारी है।

    औरंगाबाद स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और महानगरपालिका कमिश्नर आस्तिक कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में शहर के मुख्य क्रांति चौक उड़ान पुल के निचे शिवसृष्टि निर्माण करने का काम जारी है। क्रांति चौक के स्मारक का काम अंतिम चरण पर है। इसके साथ ही स्मार्ट सिटी द्वारा शिवसृष्टि निर्माण करने का कार्य युध्दस्तर पर जारी है। इस शिवसृष्टि में छत्रपति शिवाजी महाराज की जीवनपट और उनके गढ़ किलों की म्यूरल्स, पोस्टर्स तैयार किए जाएंगे। उनके कार्यों की जानकारी देने वाले 26 और गढ़ किलों की जानकारी देने वाले 26 ऐसे कुल 52 पोस्टर्स तैयार किए जाएंगे। इसके लिए निर्माण कार्य शुरु किया गया है।

    अप्रैल माह के अंत में यह काम पूरा होगा। इसके माध्यम से विदेशी पर्यटक और भविष्य की पीढ़ी को शिवाजी महाराज और अपनी संस्कृति की जानकारी मिलेगी। साथ ही शहर के सुंदरता को भी चार चांद लगेगा। पर्यटन की दृष्टि से भी शिवसृष्टि प्ररेणा देने वाली साबित होगी। यह दावा महानगरपालिका कमिश्नर आस्तिक कुमार पांडेय ने किया। शिवसृष्टि के लिए स्मार्ट सिटी अतिरिक्त सीईओ अरुण शिंदे के देखरेख में सहायक प्रकल्प  व्यवस्थापक इमरान खान, सहायक प्रकल्प व्यवस्थापक स्नेहा बक्षी, प्रकल्प सहयोगी किरण आढे काम देख रहे है। जल्द ही क्रांति चौक के उड़ान पुल के निचे शिवसृष्टि शहरवासियों को देखने मिलेंगी।