Machinery will accelerate the development of Aurangabad, there will be a saving of Rs 4 crore every year on cleaning the drain: Aastik Kumar Pandey

    Loading

    औरंगाबाद : महानगरपालिका प्रशासन (Municipal Administration) की ओर से नए खरीदे गए वाहन (Vehicles) और मशिनरी के चलते शहर के विकास को अधिक गति मिलने के साथ ही नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करना  और  आसान होगा। विशेषकर, आधुनिक मशिनरी खरीदने से हर साल नाले की सफाई पर खर्च होने वाले चार करोड़ रुपए की बचत भी महानगरपालिका कर पाएगी। यह दावा महानगरपालिका कमिश्नर (Municipal Commissioner) और प्रशासक आस्तिक कुमार पांडेय (Astik Kumar Pandey) ने यहां किया।

    महानगरपालिका के इतिहास में पहली बार बड़े पैमाने पर महानगरपालिका अधिकारियों को कार्यालयीन कामकाज के लिए 7 इलेक्ट्रिक कारें महानगरपालिका के निधि से और 15वें वित्त आयोग के निधि से शहर के नालों की सफाई और अन्य कामों के लिए जेसीबी कंपनी के 4 बैक हो लोडर, 2 पोकलेन, अशोक लिलैंड कंपनी के 3 टीपर खरीदी किए गए। इसका शुभारंभ महानगरपालिका मुख्यालय के प्रांगण में महानगरपालिका कमिश्नर आस्तिक कुमार पांडेय के हाथों किया गया। उसके बाद पांडेय ने यह दावा किया। कमिश्नर ने कहा कि इन वाहनों से शहर की जनता को मूलभूत सुविधाओं की आपूर्ति करना आसान होगा। विशेषकर, महानगरपालिका प्रशासन हर साल नालों की सफाई के लिए यह सभी आधुनिक मशिनरियां किराए पर लेकर 4 करोड़ की राशि खर्च करती थी। यह सभी वाहन महानगरपालिका द्वारा  खरीदी करने  से महानगरपालिका प्रशासन हर साल 4 करोड़ रुपए  की बचत कर पाएगा। 

    आगामी दिनों अग्निशमन दल होगा सक्षम

    महानगरपालिका कमिश्नर आस्तिक पांडेय ने बताया कि आगामी कुछ दिनों में प्रशासन द्वारा अग्निशमन विभाग को और अधिक सक्षम किया जाएगा। महानगरपालिका ने हाल ही में शहर में 22 मंजिल इमारत को परमिशन दी है। उस दृष्टि से अग्निशमन दल और अधिक मजबूत करने की जरुरत है। उसके तहत महानगरपालिका प्रशासन नियोजन कर रहा है। चालू आर्थिक वर्ष में अग्निशमन दल और अधिक मजबूत होगा। यह दावा भी प्रशासक पांडेय ने किया। अंत में पांडेय ने बताया कि इन दिनों शहर में 17 स्मार्ट सिटी बसेस दौड़ रही है।  आगामी एक  माह में स्मार्ट बस सेवा और अधिक सक्षम की जाएगी। आगामी तीन माह में नए 35 इलेक्ट्रिक स्मार्ट बसेस शहर में दौड़ेगी। कार्यक्रम में महानगरपालिका के अतिरिक्त आयुक्त बीबी नेमाने, रविन्द्र निकम, शहर अभियंता सखाराम पानझडे, उपायुक्त संतोष टेंगले, सौरभ जोशी, कार्यकारी अभियंता डिके पंडित, बीडी फड, संतोष वाहुले, हेमंत कोल्हे, डॉ. नीता पाडलकर, विक्रम दराडे, पीआरओ तौसिफ अहमद उपस्थित थे।