औरंगाबाद में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कई कार्यक्रमों का आयोजन

    Loading

    औरंगाबाद: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day ) के उपलक्ष्य में औरंगाबाद लाईट हाउस एनजीओ, औरंगाबाद महानगरपालिका और स्मार्ट सिटी की ओर से छात्रों के लिए कौशल्य विकास प्रकल्प का आयोजन किया गया था। बता दें कि लाइट हाउस यह औरंगाबाद महानगरपालिका (Aurangabad Municipal Corporation),  औरंगाबाद स्मार्ट सिटी (Aurangabad Smart City) और लाइट हाउस कम्युनिटी (Light House Community) का कौशल्य विकास और उपजिविका का प्रकल्प है। 

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में औरंगाबाद स्मार्ट सिटी के मुख्यालय में लाइट हाउस के छात्राओं के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में निजी सफाई, महिला सक्षमीकरण, फिटनेस और वेलनेस जैसे विविध विषयों पर अपने विचार रखने के लिए विविध क्षेत्र के तज्ञ महिलाओं को आमंत्रित किया गया था। जिसमें प्रमुख रुप से  वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. वर्षा आपटे, सविता कुलकर्णी, मेहजबीन हाशमी शामिल थी। महानगरपालिका उपायुक्त अपर्णा थेटे के हाथों कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। उसके बाद अपने विचार में अपर्णा थेटे ने छात्रों को लाइट हाउस द्वारा महानगरपालिका और स्मार्ट सिटी द्वारा प्रदान किए गए संसाधनों का इस्तेमाल करने की अपील की। साथ ही लाइट हाउस के छात्राओं ने अपने यात्रा का अनुभव को शेयर किया। इस अवसर पर 120 छात्रों ने कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराई थी। 

    महानगरपालिका मुख्यालय में विविध कार्यक्रम  

    इधर, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में औरंगाबाद महानगरपालिका में विविध कार्यक्रमों का आयोजन उपायुक्त सौरभ जोशी और उपायुक्त अपर्णा थेटे के मार्गदर्शन में किया गया था। जिसमें महानगरपालिका के विविध विभाग में कार्यरत महिलाओं के लिए फन गेम, संगीत कुर्सी, रांगोली स्पर्धा ली गई। इस अवसर पर 25 महिला कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। उसके बाद स्पर्धा में सफल हुए महिला कर्मचारियों को पुरस्कार वितरित किया गया। उपायुक्त सौरभ जोशी ने बताया कि कल 9 मार्च को महिला बचत गुटों के लिए व्यवसाय मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया गया है। 

    महानगरपालिका महिला शिक्षकों की बाइक रैली  

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महानगरपालिका केन्द्रीय माध्यमिक विद्यालय प्रियदर्शिनी, अंतर्गत सभी महिला शिक्षकों का सत्कार प्राथमिक स्कूल एकनाथ नगर में पूर्व नगरसेविका लता निकालजे के अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में किया गया। इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रुप में माधुरी धोंड, उपायुक्त संतोष टेंगले, शिक्षणाधिकारी रामनाथ थोरे, सांस्कृतिक अधिकारी संजीव सोनार, कार्यक्रम अधिकारी ज्ञानेदव सांगले, शशिकांत उबाले, संतोष तपकिरे, दीपक निकालजे उपस्थित थे। महिला शिक्षकों के सम्मान के बाद महानगरपालिका प्राथमिक स्कूल एकनाथ नगर से क्रांति चौक में स्थित शिवाजी महाराज की प्रतिमा तक बाइक रैली निकाली गयी। रैली को उपायुक्त डॉ. संतोष टेंगले ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। 

     महानगरपालिका के छात्र अपना वर्चस्व दिखा रहे 

    इससे पूर्व सत्कार समारोह के आयोजित कार्यक्रम में माधुरी धोंड ने कहा कि महिला शिक्षकों को स्कूल में छात्रों को शिक्षा देने के साथ-साथ अपना परिवार चलाने के लिए कई  कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। महानगरपालिका स्कूल में कार्यरत शिक्षिका जिन छात्रों को सिखाती है, वहीं छात्र समाज के भावी आधारस्तंभ है। महानगरपालिका स्कूलों में कई समस्याएं होने के बावजूद उन स्कूलों में शिक्षा हासिल करनेवाले छात्र अपना वर्चस्व दिखा रहे है। इसको लेकर माधुरी धोंड ने महानगरपालिका प्रशासन की प्रशंसा की। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मुख्याध्यापक संतोष तपकिरे और सह शिक्षिका उर्मिला भालेराव, गायत्री जाधव, अर्चना मोहिंदे, मंगला पगारे, विद्या बुलबुले ने परिश्रम किए। कार्यक्रम का सूत्र संचालन वैशाली गुलवे ने किया। आभार सुभाष शिंदे ने माना।