Samruddhi Highway

Loading

छत्रपति संभाजीनगर : एक तरफ समृद्धि महामार्ग (Samruddhi Highway) गत तीन महीने से मौत का सौदागर बना हुआ है। वहीं, दूसरी तरफ जिले के वैजापुर तहसील से गुजरने वाले इसी मार्ग पर सोमवार की रात कुछ वाहनों (Vehicles) पर पथराव (Stone Pelting) करने की वारदात सामने आई है। वाहन धारकों पर किए गए पथराव में एक महिला गंभीर रुप से घायल हुई है। इस घटना से रात के समय समृद्धि महामार्ग से यातायात करने वाले वाहन धारकों में खौफ का माहौल है। उधर वैजापुर पुलिस ने वाहनों पर पथराव करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार वह व्यक्ति पागल है। उसने शराब के नशे में वाहनों पर 2 से 3 पत्थर फेंके है। 

मिली जानकारी के अनुसार नागपुर निवासी राठी अपने परिवार के साथ (MH-33-Y-9916) कार से यात्रा कर रहे थे। वे अपने परिवार के साथ सोमवार को शिर्डी दर्शन के लिए आए थे। रात में शिर्डी से नागपुर के लिए निकले राठी परिवार की कार रात करीब पौने दस बजे जिले के वैजापुर तहसील जांबरगांव शिवार से गुजर रही थी, तभी अचानक उनकी कार पर पत्थर आए। अचानक पथराव होने से राठी परिवार घबरा गया। चोरों द्वारा लूटमार की इरादे से किए पथराव में कार में सवार 40 वर्षिय रित राठी गंभीर रुप से घायल हुई। राठी परिवार के कार के पिछे एनसीपी नेता विशाल शेलके भी छत्रपति संभाजीनगर की ओर आ रहे थे। उनके कार पर भी पथराव हुआ। उन्होंने आगे आकर राठी परिवार की मदद करते हुए तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। परंतु पुलिस समय पर न पहुंचने के कारण राठी परिवार ने घायल महिला को औरंगाबाद पहुंचकर इलाज करवाया। 

पुलिस ने तुरंत पत्थरबाज को किया गिरफ्तार 

उधर वैजापुर पुलिस को पथराव की जानकारी मिलने पर वे घटनास्थल पहुंची और उसने घटना की जानकारी लेकर जांच शुरु की तब पता चला कि एक पागल व्यक्ति समृद्धि महामार्ग से पयदल जा रहा था। वह शराब के नशे में धूत था। उसने नशे की हालत में दो वाहनों पर पत्थर फेंके। उस व्यक्ति के खिलाफ वैजापुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि दो दिन पूर्व ही समृद्धि महामार्ग पर हुए हादसे में शहर के 6 लोगों ने जान गंवाई है। बल्कि 8 लोग गंभीर रुप से घायल है जिसमें 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है। विशेषकर, गत तीन महीने से आए दिन समृद्धि महामार्ग पर दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी है। दुर्घटनाओं के चलते वाहन धारक समृद्धि महामार्ग से यात्रा करने से कन्नी काट रहे है। अब चोरों की दहशत से वाहन धारकों में खौफ का माहौल है।