indigo

Loading

नई दिल्ली/मुंबई. एक बड़ी खबर के अनुसार नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इंडिगो (Indigo) और मुंबई एयरपोर्ट (Mumbai Airport) को अब कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दरअसल मुंबई एयरपोर्ट के रनवे पर यात्रियों के खाना खाने के मामले में उक्त नोटिस जारी किया गया है।

जानकारी दें की, मुंबई हवाई अड्डे के रनवे पर यात्रियों के  खाना खाने का एक वीडियो वायरल होने के बाद आज यानी मंगलवार 16 जनवरी को  ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) ने इंडिगो और मुंबई एयरपोर्ट दोनों को ही कारण बताओ नोटिस जारी किया है। 

दरअसल इस वीडियो को देखने के बाद केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीते 15 जनवरी आधी रात को मंत्रालय के सभी अधिकारियों के साथ बैठक की थी। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई इसी बैठक के बाद की गई है। 

उधर मामले पर BCAS की ओर से जारी हुए इस नोटिस के अनुसार, इंडिगो और मुंबई एयरपोर्ट दोनों ही स्थिति का अनुमान लगाने और हवाई अड्डे पर यात्रियों के लिए ठीक सुविधा की व्यवस्था करने में नाकामयाब रहे हैं। उदाहरण के लिए, “विमान को संपर्क स्टैंड के बजाय एक रिमोट सी-33 अलॉट किया गया था। इससे यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई। यही नहीं उन्हें टर्मिनल पर रेस्ट रूम और रिफ्रेशमेंट जैसी बेसिक सुविधाएं भी नहीं मुहैया की गई थीं।