
महाराष्ट्र: हाल ही में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एक साथ विमान से रवाना हुए थे। लेकिन खराब मौसम के कारण विमान को वापस लौटना पड़ा। अचानक हुई इस घटना से हड़कंप मच गया है। आइए यहां जानते है पूरी खबर…
आपको बता दें कि गोर बंजारा लमन नायकड़ा समाज के धर्म कुंभ का आज समापन है। पिछले पांच दिनों से इस कुंभ में कई तरह के धार्मिक कार्यक्रम हुए है। इतना ही नहीं बल्कि इस धर्म कुंभ के लिए देश भर से समुदाय के लोग जुटे हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और योग गुरु बाबा रामदेव भी आज समापन कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे।
दरअसल इस कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई से जामनेर के लिए उड़ान भरी थी। इसके लिए विमान ने उड़ान भी भरी लेकिन रास्ते में खराब मौसम (वायु दाब) के कारण विमान को वापस लौटना पड़ा। इसलिए बताया गया है कि मुख्यमंत्री का दौरा रद्द कर दिया गया है।