Guilty ran away on parole, found in Telangana after 12 years

    Loading

    महाराष्ट्र: यादे दिन नागपुर में अपराध की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है, जो कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। ऐसे में अब नागपुर से एक होश उड़ा देने वाली घटना सामने आई है, जिसके बारे में जान कर आपके भी पैरों तलें जमीन खिसक जाएगी। जी हां बता दें कि नशे के आदी बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी है। इस खौफनाक घटना से शहर में सनसनी फैल गई है। 

    पूत हुआ कपूत 

    मिली जानकारी के मुताबिक आपको बता दें कि यह घटना नागपुर के वनदेवी नगर की है। पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लड़के का नाम गोविंद संतराम काटेकर और हत्या की गई महिला का नाम विमलाबाई संतराम काटेकर है। पुलिस ने बताया है कि घटना के संबंध में आगे की जांच जारी है, फ़िलहाल इस घटना से इलाके के लोग सहम गए है। 

    आरोपी को थी दारू की लत 

    इस खौफनाक दिल दहला देने वाली इस घटना के बारे में अधिक जानकारी यह है कि आरोपी गोविंद शराब का आदी था। वह कोई काम नहीं करता था। शराब के लिए पैसे की जरूरत होने पर वह लगातार अपनी मां विमलाबाई से पैसे की मांग करता था, अगर वह उसे पैसे नहीं देती तो वह उसके साथ मारपीट करता था। रविवार शाम के करीब उसने अपनी मां पर दरांती से वार कर दिया।

    दुखद बात यह है कि इस घटना में विमलाबाई की मृत्यु हो गई। आपको बता दें कि यह सनसनीखेज घटना नागपुर के वनदेविगरा की है। पुलिस ने आरोपी को हथकड़ी लगा दी है। पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में आगे की जांच की जा रही है।

    मां को बेरहमी से पीटता था बेटा 

    जानकारी के अनुसार आरोपी गोविंद शराब का आदी था. वह शराब पीने के लिए लगातार पैसे खर्च कर रहा था। वह कहीं काम नहीं कर रहा था। वह लगातार अपनी मां से पैसे की मांग करता था, रुपये नहीं देने पर वह उसके साथ मारपीट करता था। उसने अपनी मां को दरांती से मारकर हत्या करने की घटना रविवार शाम के करीब सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फ़िलहाल इस घटना से लोगों का दिल दहल उठा है।