Rape
File Photo

Loading

नई दिल्ली/बुलढाणा. महाराष्ट्र (Maharashtra) से मिल रही सनसनीखेज खबर के अनुसार, यहां के बुलढाणा (Buldhana) शहर के पास राजूर घाट पर गुरुवार शाम आठ आरोपियों ने हथियार की नोक पर एक 35 साल की महिला के साथ बलात्कार किया। वहीं घटना के बाद यह सभी आरोपी फरार हो गए। 

बाद में जैसे-तैसे महिला ने इस मामले में मोटाला तालुका के बोराखेड़ी पुलिस स्टेशन में 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।बुलढाणा पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पीड़िता अपने एक अन्य मित्र के साथ दोपहर में राजूर घाट से गुजर रही थी। तब यह घटना हुई। मामले पर विवरण का इंतजार है।