Rape
Representative Image

    Loading

    पालघर: महाराष्ट्र (Maharashtra) में पुलिस(Police) ने एक महिला सहकर्मी से बलात्कार (Rape) और धोखाधड़ी (Fraud) करने के आरोप में एक सिपाही के खिलाफ मामला (Case) दर्ज किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। आरोपी और महिला सिपाही दोनों की उम्र 28 वर्ष है। दोनों पालघर जिले के एक ही थाने में तैनात थे। 

    मीरा भायंदर-वसई विरार पुलिस आयुक्त कार्यालय के अधिकारी ने बताया कि महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी ने शादी करने का झांसा देकर कई बार उससे बलात्कार किया, लेकिन शादी का वादा पूरा नहीं किया। अधिकारी ने कहा कि शिकायत के आधार पर मंगलवार को आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (बलात्कार) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने कहा कि मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

    बता दें, कि हालहीं में ऐसा ही एक और मामला सामने आया था। जिसमे एक महिला सिपाही ने एक पुलिसकर्मी पर शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। महिला का आरोप तो यह भी था, कि पुलिसकर्मी ने अपनी बहन की शादी के लिए महिला के पास से चार लाख रुपये भी ऐंठ लिए। उसके बाद जब महिला ने उससे शादी की बात की तो पुलिसकर्मी  मुकर गया। (एजेंसी)