Cotton Price
File Pic

    Loading

    चंद्रपुर. कपास के दाम 31 जनवरी से लगातार 10,000 उपर चल रहे  है. इसकी वजह से किसानों के चेहरे पर रौनक लौट आई है. लगतार कपास को मिल रहे बेहतर दाम की वजह से किसानों में खुशी है.

    आज आशापुरा एग्रो इंडस्ट्रीज माढेली और तिवारी एग्रो इंडस्ट्रीज शेगांव में कपास को 10,100 रुपए प्रति क्विंटल का दाम मिला है. इसके अलावा पारस एग्रो प्रोसेसर्स, रविकमल काटेक्स और बालाजी एग्रो इंडस्ट्रीज येंसा में 10,000 रुपए प्रति क्विंटल का मिला है. इसके अलावा पारस काटन माढेली में 10,060 और स्वामी काटन वरोरा में 9900 रुपए प्रति क्विंटल का दाम मिला है.

    पिछले पांच दिनों में कपास के दाम

    दिनांक                दाम प्रति क्विंटल

    4 फरवरी                100,81

    3 फरवरी                10,100

    2 फरवरी                10,125

    1 फरवरी                10,151

    31 जनवरी               10,100