SHINDE-FADNAVIS

Loading

चंद्रपुर: महाराष्ट्र (Maharashtra) में चल रहे ओबीसी आरक्षण के संरक्षण की मांग को लेकर 20 दिनों से चल रहे आंदोलन को आज उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (DCM Devendra Fadnavis) ने यहां चंद्रपुर में जाकर इस आंदोलन को स्थगित करवाया। इस मौके पर देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ मुंबई में हुई ओबीसी प्रतिनिधियों की बैठक में ओबीसी समाज को मिल रहे आरक्षण में थोड़ी भी कटौती नहीं की जाएगी।

जानकारी दें कि, इससे पहले बीते 23 सितंबर को महाराष्ट्र के चंद्रपुर में OBC आरक्षण से छेड़छाड़ नहीं करने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे रवींद्र टोंगे को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दरअसल पिछले दिनों राज्य में मराठा अराक्षण को लेकर मराठा क्रांति मोर्चो के नेता मनोज जरांगे पाटिल भूख हड़ताल पर बैठे थे। इसके जरांगे का अनशन खत्म होने के बाद राष्ट्रीय OBC छात्र महासंघ के जिला अध्यक्ष रवींद्र टोंगे 11 सितंबर से भूख हड़ताल पर बैठ गए थे। टोंगे चंद्रपुर कलेक्ट्रेट परिसर में भूख हड़ताल पर बैठे थे।

वहीं बीते शुक्रवार को OBC आरक्षण को लेकर सह्याद्री गेस्ट हाउस में हुई बैठक में उपमुख्यमंत्री अजित पवार और उनकी ही पार्टी के कैबिनेट मंत्री छगन भुजबल के बीच बड़ी ही तीखी नोकझोंक हुई। तब बेहद गहमागहमी के बीच हुई इस बैठक में OBC समाज ने मराठा कुनबी को ओबीसी में शामिल करने का भारी विरोध किया। 

इस बैठक के बाद CMएकनाथ शिंदे ने कहा कि ओबीसी समुदायों के आरक्षण को प्रभावित किए बिना मराठा समुदाय को आरक्षण देना सरकार की भूमिका है। उनका यह भी कहना था कि, मराठा समुदाय को आरक्षण देते वक्त अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के आरक्षण में कोई छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। 

इधर खबर ये भी थी कि, टोंगे राज्य सरकार के आश्वासन के बाद आज यानी शनिवार को अपना अनशन समाप्त कर देंगे। वहीं अब ‘चंद्रपुर बंद’ के आह्वान को भी वापस ले लिया गया है। हालांकि, इस बाबत फडणवीस के कार्यालयों के सूत्रों ने बस इतना कहा कि उनके शनिवार को चंद्रपुर जाने की संभावना है। वहीं आज फडणवीस ने यहां चंद्रपुर में जाकर इस आंदोलन को स्थगित करवाया है ।